24/12/2016

Anudeshak BPED Teachers Bharti प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षक और अनुदेशक भर्ती जल्द करने की मांग


जागरण संवाददाता, उरई : प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षक और अनुदेशक भर्ती जल्दी करने की मांग को लेकर शुक्रवार को बीपीएड संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसमें तेजी लाई जाये ताकि बीपीएड डिग्री धारकों का भला हो सके। डिग्री लेने के बाद भी हम सभी बेरोजगार बैठे हुए हैं। शुक्रवार को बीपीएड डिग्री धारक बड़ी संख्या में जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष रामकुमार ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में 32022 पदों पर शारीरिक शिक्षक व 
अनुदेशकों की भर्ती चल रही है। इसको जल्दी पूरा कराया जाना चाहिए। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण भर्ती प्रक्रिया में बहुत विलंब हो रहा है। जिसकी वजह से बीपीएड बेरोजगार बहुत दुखी हैं। डिग्री लेने के बाद भी बेरोजगारी के दौर से गुजर रहे हैं। सरकार को हमारी मजबूरी समझनी चाहिए। इस मौके पर दीपा देवी, रूबी सैनी, मुश्ताक अली, नितिन सोनी, अशोक द्विवेदी, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मेरिट सूची जल्द घोषित करने की मांग
बीपीएड बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में करीब 32 हजार अनुदेशकों की भर्ती के लिए चल रही प्रक्रिया जल्द पूरी करवाई जाए। शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन देने आए बीपीएड डिग्री धारकों का कहना था कि किसी भी समय प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लग सकती है, मगर अभी तक अनुदेशक भर्ती की मेरिट लिस्ट जारी नहीं हुई। अभ्यर्थियों को बताया गया कि सार्वजनिक अवकाश के कारण किसी अधिकारी का मिल पाना मुश्किल है, ऐसे में उन्होंने स्पीड पोस्ट के माध्यम से सीएम को पत्र भेजा
बीपीएड बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के अशोक यादव ने बताया कि उच्च प्राइमरी स्कूलों में शारीरिक शिक्षा व खेलकूद अनुदेशकों के 32022 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तीन महीने पहले शुरू हुई थी लेकिन अभी तक मेरिट घोषित नहीं हुई। अगर जल्द मेरिट प्रक्रिया घोषित नहीं की गई तो मंगलवार से आंदोलन शुरू किया जाएगा।


Anudeshak BPED Teachers Bharti प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षक और अनुदेशक भर्ती जल्द करने की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment