29/11/2016

अब खत्म हुआ लैपटॉप का इंतजार : दो दिसंबर को राजधानी में मेधावियों को सौगात देंगे सीएम


राज्य ब्यूरो, लखनऊ राज्य सरकार की ओर से लैपटॉप पाने के लिए बेचैन मेधावियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। वल्र्ड कंप्यूटर लिटरेसी डे के मौके पर दो दिसंबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राजधानी के मेधावी छात्र-छात्रओं को सरकार की यह सौगात भेंट कर बहुप्रतीक्षित लैपटॉप वितरण कार्यक्रम का आगाज करेंगे। लैपटाप वितरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री के नये कार्यालय लोक भवन में आयोजित होगा। लखनऊ के बाद अन्य जिलों में भी लैपटॉप बांटे जाएंगे।1राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2015 व 2016 में यूपी बोर्ड, सीबीएसई व आइएससी/आइसीएसई बोर्ड, माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद और मदरसा बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट या इनके समकक्ष परीक्षाएं उत्तीर्ण करने वाले मेधावी छात्र-छात्रओं को लैपटॉप बांटे जाने हैं। मेधावियों को बांटने के लिए लगभग 1.43 लाख लैपटॉप की आपूर्ति यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन को की जा चुकी है। 47 हजार लैपटॉप की पहली खेप में प्राप्त हुए नये लैपटॉप की खूबियों को मुख्यमंत्री ने सात अक्टूबर को देखा-परखा भी था। छात्र-छात्रएं भी बेसब्री से सरकार की इस सौगात का इंतजार कर रहे हैं। उस समय माध्यमिक शिक्षा विभाग को संकेत मिला था कि दशहरे के बाद मुख्यमंत्री लैपटॉप वितरण की शुरुआत कर सकते हैं लेकिन सरकार और यादव परिवार में चल रहे घमासान के कारण ऐसा हो नहीं सका था। माना जा रहा है कि अपने कार्यकाल के अंतिम साल में सरकार अपनी फ्लैगशिप स्कीम के तहत छात्रओं को जोरशोर से लैपटॉप बांटेगी।

अब खत्म हुआ लैपटॉप का इंतजार : दो दिसंबर को राजधानी में मेधावियों को सौगात देंगे सीएम Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Admin

0 comments:

Post a Comment