28/07/2017

UPTET शिक्षक बनने को तैयार प्रशिक्षितों की फौज डीएलएड, बीएड व टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की संख्या करीब दो लाख






आशा

शिक्षक बनने के लिए लंबे समय से अफसरों से लेकर कोर्ट तक दौड़ रहे युवा, युवाओं में अब नियुक्ति पाने की जगी उम्मीद

राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में लंबे समय से तैनात रहे शिक्षामित्रों का शीर्ष कोर्ट से समायोजन रद हो चुका है। इससे शिक्षामित्र आंदोलित हैं, वहीं प्रशिक्षित युवाओं की फौज इसे बड़े अवसर के रूप में देख रही है और शिक्षक पद पर तैनाती पाने की जोर-जुगत लगाने के प्रयास शुरू हो गए हैं। करीब दो लाख प्रशिक्षित अभ्यर्थी अब एकजुट हो रहे हैं, सूबे में इतने युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं कि शिक्षामित्रों की कमी कुछ ही दिनों में पूरी हो सकती है।

परिषद के विद्यालयों में एक लाख 72 हजार शिक्षामित्र लंबे समय से पढ़ा रहे हैं। उनमें से एक लाख 37 हजार को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के बाद अब शीर्ष कोर्ट ने उनका समायोजन रद कर दिया है। इससे स्कूलों में पठन-पाठन का माहौल बिगड़ने की आशंका है। इधर शिक्षामित्रों के आंदोलन से कानून-व्यवस्था भी बिगड़ रही है। इसे अवसर मानते हुए डीएलएड (पूर्व बीटीसी), बीएड और टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी एकजुट हो रहे हैं। उनका कहना है कि सपा सरकार ने मनमाने तरीके से शिक्षामित्रों का शिक्षक पद पर समायोजन किया था। पहले यह आरोप था उसकी पुष्टि हो चुकी है। प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों के बेजा दबाव में न आए, क्योंकि उनकी संख्या से अधिक प्रशिक्षित युवा बेरोजगार हैं, जो सरकार के निर्देश पर दावेदारी करने को तैयार हैं। इससे स्कूलों का पठन-पाठन प्रभावित नहीं होगा। टीईटी मोर्चा के संजीव मिश्र ने कहा कि युवाओं में अब नियुक्ति पाने की उम्मीद जगी है।

शिक्षक बनने के लिए 65 हजार से अधिक बने याची

परिषदीय विद्यालय में शिक्षक बनने के लिए करीब 65 हजार से अधिक युवा याची बने हैं। असल में शीर्ष कोर्ट ने सात दिसंबर 2015 को 1100 याचियों को शिक्षक पद पर नियुक्ति का निर्देश दिया था, उनमें से 839 को नियुक्ति दी जा चुकी है उसके बाद याचियों की संख्या 65 हजार पार गई है। हालांकि उसमें तमाम की सूचनाएं अपुष्ट हैं, लेकिन सभी दावेदारी जरूर ठोंक रहे हैं। शीर्ष कोर्ट ने याचियों के संबंध में कोई निर्देश भी नहीं दिया है।

UPTET शिक्षक बनने को तैयार प्रशिक्षितों की फौज डीएलएड, बीएड व टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की संख्या करीब दो लाख Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Sarkari Result

17 comments:

  1. सभी अचयनितों को एकजुट होकर सरकार पर दवाब बनाना चाहिए।संख्याबल दिखा कर ही सरकार से कुछ करवा सकते है।हमारे पास खोने के लिए कुछ नही है।मै हर संघर्ष के लिए तैयार हूं , जो भी साथ आना चाहे उसका स्वागत है।
    पीयूष पाठक
    7017640266
    8532813885
    अलीगढ़

    ReplyDelete
  2. yaachi bhaiyo ka court ke decision main koi jikra nahi hain

    ReplyDelete
  3. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  4. Yachiyo ka kuchh nhi hobe wala....aur B.Ed wLe primary me ja nhi skte to kul milakar bat ye hai....Bs TET wale safesakarmii hi kamayenge 40000 vetan baki shikshamitro ka bhi kuchh na kuchh bhla hoga hii...bhajpa ke propaganda me tha ye....to kutto ki tarah bhokna bnd kro ...jo ho rha aankh kaan khol ke dekhte jao........😂😂😂😂

    ReplyDelete
  5. sachin bhi hona ya na hona to bad ki bat h hamara aap ka kam h paryas karna

    ReplyDelete
  6. dosto 25 ke bad jo ho rha h use dekhta hu to asa lagta h ki ye sab ham logo ko murekh banane ke sochi samjhi chal h na to dos sm ka h na yachiyo ka pechle sarkar ka sara game h jab unko pata tha ki ye jo aap kar rhe h nayay sangat nhi h jab samayojn radh ho gya tha to es samsya ka samadhan kyo nhe keya bil lane ke pawar to unke pass bhi the ab bhasan dene se kya hoga phir vhi vot ka chakar payare satheyo m to ye he kahuga ke sarkare samptte ko nukshan n phuhate huve do no sagthan apne mang sarkar ke samne rahkho sayad kuch jo jay ab to sarkar hi kuch kar sakti h

    ReplyDelete
  7. dosto 25 ke bad jo ho rha h use dekhta hu to asa lagta h ki ye sab ham logo ko murekh banane ke sochi samjhi chal h na to dos sm ka h na yachiyo ka pechle sarkar ka sara game h jab unko pata tha ki ye jo aap kar rhe h nayay sangat nhi h jab samayojn radh ho gya tha to es samsya ka samadhan kyo nhe keya bil lane ke pawar to unke pass bhi the ab bhasan dene se kya hoga phir vhi vot ka chakar payare satheyo m to ye he kahuga ke sarkare samptte ko nukshan n phuhate huve do no sagthan apne mang sarkar ke samne rahkho sayad kuch jo jay ab to sarkar hi kuch kar sakti h

    ReplyDelete
  8. भाइयो ये आपस की लड़ाई की वजह से ही हम अचयिनित लोग खुद को ठगा हुआ सा महसूस कर रहे है और हमे जीवन मे अंधकार दिखाई दे रहा है।तो क्यों न आपस मे सहयोग और समझदारी से एकजुट होकर कम से कम प्रयास तो करे, आगे आये संघर्ष करने के लिए। अपनी लड़ाई हमे खुद ही लड़नी होगी अब।

    ReplyDelete
  9. भाइयो ये आपस की लड़ाई की वजह से ही हम अचयिनित लोग खुद को ठगा हुआ सा महसूस कर रहे है और हमे जीवन मे अंधकार दिखाई दे रहा है।तो क्यों न आपस मे सहयोग और समझदारी से एकजुट होकर कम से कम प्रयास तो करे, आगे आये संघर्ष करने के लिए। अपनी लड़ाई हमे खुद ही लड़नी होगी अब।

    ReplyDelete
  10. Ldai ldni hogi....hm log jitenge...naukri mile ya na mile...nyaya to mila n....BEd tet valo ko ldna chahiye akhiri dm tk...ma taiyar hu...frji logo ko bahr jana hi hoga...chahe unki skhya kitni bhi jyda ho....

    ReplyDelete
  11. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  12. yes annu ji but der se mila nayay bhi sajaa k saman hota h

    ReplyDelete
  13. when I was in class 1 one shiksha mitra taught us and today I am assistant engineer I can say that they deserve more than they are getting they are from that time when tet was not necessary ....you think by your mind the teacher who was appointed before 2010 were tet qualified ?? no they were not qualified neither they have potential to qualify in the age of 50 so support him don't be too selfish

    ReplyDelete
    Replies
    1. It was your hard labour dear....
      Hamare baba ji bataate hain ki pahle log Army me nahi jaate the theek thaak lambaai ho bas chest vagairah par jyada dhyan nahi diya jaata tha. Unko pakad kar bharti kiya jaata tha par aaj usi FAUJ KI NAUKARI ko paane KE LIYE JAAN LAGA DETE HAIN LOG..AAJ EXAM PHYSICAL DONO LIYA JATA HAI KAAYDE SE...TO KYA AAJ EK AYOGYA VYAKTI KO LE LIYA JAAY AUR YE KAHA JAAY KI FAUJ ME PAHLE TO ESE HI PAKAD LE JAATE THE TO AAJ AYOGYA KO KYO NAHI???
      DEAR JAiSE JAiSE COMPETITION BADH RAHA HAI RULES BHI CHANGE HO RAHE HAIN HUM KARODO BACCHO KE BHAVISYA KE SATH KHILVAAD NAHI KAR SAKTE..SIRF ISI TARK PAR KI PAHLE ESA HOTA THA AAJ VAISA HOTA HAI ETC.

      Delete
  14. अगर अब भी प्रशिक्षित युवा अपना अधिकार नहीं लेंगे तो अपनी शिक्षा के साथ अन्याय करेंगे, देश के गरीब ग्रामीण नौनिहालों का सहारा बनें, प्रदेश को आगे बढायें।

    ReplyDelete
  15. अगर अब भी प्रशिक्षित युवा अपना अधिकार नहीं लेंगे तो अपनी शिक्षा के साथ अन्याय करेंगे, देश के गरीब ग्रामीण नौनिहालों का सहारा बनें, प्रदेश को आगे बढायें।

    ReplyDelete