11/12/2016

Exam बारावफात की छुट्टी कल, लेकिन एग्जाम नहीं टले


 एनबीटी,लखनऊ: शहर के सभी विश्वविद्यालयों में 12 दिसंबर को बारावफात की छुट्टी की घोषणा कर दी गई है, हालांकि किसी भी यूनिवर्सिटी में एग्जाम रद नहीं किया गया है। लखनऊ यूनिवर्सिटी, बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी और शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी में 12 दिसंबर को परीक्षाएं होंगी। शनिवार को जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सोमवार को परीक्षा होगी और परीक्षा से जुड़े विभाग खुले रहेंगे, जबकि शैक्षिक अवकाश रहेगा।

शासन की ओर से बारावफात की छुट्टी 13 दिसंबर को निर्धारित थी, लेकिन बाद में इसे 12 दिसंबर को कर दिया गया। एलयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा ने बताया कि एग्जाम शिफ्ट करने में ज्यादा दिक्कत है। स्टूडेंट्स में भ्रम की स्थिति भी बन सकती है, इसलिए एग्जाम शिफ्ट नहीं किए जा रहे हैं।
बारावफात की छुट्टी कल, लेकिन एग्जाम नहीं टले


Exam बारावफात की छुट्टी कल, लेकिन एग्जाम नहीं टले Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment