
LU: ग्रैजुएशन व डिप्लोमा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म ही स्वीकार करने का फैसला
|
वेबसाइट पर लिंक नहीं, अब कैसे भरेंगे परीक्षा फॉर्म
|
| वेबसाइट पर डिप्लोमा के छात्र हेल्पलाइन पर मदद के लिए कॉल कर सकते हैं। जिन छात्रों का डाटा नहीं है, उनके लिए एक ऑप्शन है। उसी पर डिप्लोमा वाले छात्र भी अप्लाई करें। मुझे उम्मीद है कि उनका आवेदन हो जाएगा। हालांकि इस संबंध में बुधवार को एक बार जांच करा ली जाएगी। - डॉ़ एके शर्मा, परीक्षा नियंत्रक, एलयू फॉर्म भरने में गलती तो कॉलेज से करें संपर्क परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 जनवरी कॉलेजों के छात्रों से अगर फॉर्म भरने में कोई गलती हो गई है तो परेशान न हों। सुधार के लिए छात्रों को एलयू आने की जरूरत नहीं है। इसके लिए एलयू प्रशासन ने हर कॉलेज को लॉगिन और पासवर्ड दे दिया है। लिहाजा गलती होने पर छात्र अपने कॉलेज के प्रिंसिपल या संबंधित शिक्षक से संपर्क कर, वहीं पर सुधार करवा सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ़ एके शर्मा ने बताया कि छात्रों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन भी शुरू करने के साथ कॉलेजों को लॉगइन और पासवर्ड दे दिया गया है।• एनबीटी संवाददाता, लखनऊ एलयू प्रशासन ने ग्रैजुएशन और डिप्लोमा के परीक्षा फॉर्म केवल ऑनलाइन ही भरवाने का फैसला तो कर लिया, लेकिन इसके लिए बनी वेबसाइट पर डिप्लोमा छात्रों के लिए लिंक बनाना ही भूल गए। अब हालत यह है कि वेबसाइट पर डिप्लोमा छात्रों को फॉर्म भरने के लिए कोई ऑप्शन नहीं मिल रहा। परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 जनवरी है, लिहाजा हर दिन बीतने के साथ ही छात्रों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। एलयू में ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरवाने को लेकर निर्देश जारी किया गया है। इसके मुताबिक, ग्रेजुएशन और डिप्लोमा छात्र 31 जनवरी तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरेंगे। इसके बाद 500 रुपये जुर्माने के साथ दो फरवरी तक फॉर्म जमा हो सकेंगे। यह निर्देश जारी करने के साथ एलयू प्रशासन ने फॉर्म भरने के लिए www.luonline.in और www.lkouniv.ac.in |
0 comments:
Post a Comment