न्यायालय के निर्देश पर जिन युवाओं को बीटीसी कालेजों में दाखिला मिला है, उन्हें अब अगले सेमेस्टर में भेजने में आनाकानी की जा रही है। युवाओं का कहना है कि अफसर उन्हें एनसीटीई के निर्देश बता रहे हैं। इससे सभी को परेशानी हो रही है। बीटीसी 2013 बैच में बड़ी संख्या में युवाओं का नाम बीटीसी तृतीय कटऑफ में आया था, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया, जबकि उनसे कम अंक वालों को प्रवेश मिल गया। इस पर न्यायालय ने उन्हें प्रवेश देने का निर्देश दिया। युवाओं का कहना है कि उनकी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा आसानी से हो गई, लेकिन द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए कोई निर्देश न होने पर उन्हें मौका नहीं दिया जा रहा है। वहीं कुछ जिलों में साथियों को द्वितीय सेमेस्टर में बैठने का मौका मिला तो अब उन्हें तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश से रोका जा रहा है। संजय सक्सेना, आयुष कुमार यादव, आलोक रंजन, ऊषा यादव, अभिलाषा आदि ने नियमों में राहत देने की मांग की है। उधर परीक्षा नियामक कार्यालय का कहना है कि जो युवा कालेज से गायब रहते हैं उनकी उपस्थिति कम होने पर राहत देना मुमकिन नहीं होता है। सभी को मन लगाकर पढ़ना चाहिए।
मो. उमर का कार्यकाल पूरा : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के सदस्य मोहम्मद उमर का कार्यकाल बुधवार को पूरा हो गया है। उन्हें चयन बोर्ड से कार्यमुक्त भी कर दिया गया है।

0 comments:
Post a Comment