'राजकीय शिक्षकों के प्रमोशन में हुई गड़बड़ी'
एनबीटी ब्यूरो, लखनऊ : राजकीय शिक्षकों के प्रमोशन में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। शिक्षकों का कहना है कि महिला शिक्षकों के प्रमोशन में जिन 280 लोगों की लिस्ट जारी हुई है, उनमें कई सीनियर्स को छोड़ जूनियर्स को तरजीह दी गई है। वहीं, गेजटेड अधिकारियों के प्रमोशन की बहुत छोटी लिस्ट जारी की गई है। राजकीय शिक्षक संघ ने इसकी शिकायत निदेशक और प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की है। शिक्षा विभाग ने 280 महिला शिक्षकों के प्रमोशन के लिए कैरेक्टर रोल मांगा था। इसकी लिस्ट ने हाल ही में जारी की है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष पीएन पांडेय का कहना है कि 2013-14 तक की शिक्षिकाओं का नाम इसमें शामिल है। जबकि 2011-12 बैच की शिक्षिकाओं को छोड़ दिया गया। अधिकारी जानबूझकर इस तरह की गड़बड़ी करते हैं, ताकि प्रमोशन प्रक्रिया लटकाई जा सके। इसके साथ ही 50 ऐसे प्रवक्ताओं की भी लिस्ट जारी की गई है, जिनका प्रमोशन असोसिएट डीआईओएस, वरिष्ठ प्रवक्ता डायट और राजकीय कॉलेज के प्रिंसिपल के लिए किया जाना है। हकीकत में ऐसे 1200 पद खाली हैं। इस लिहाज से कम से कम 500 पद शिक्षकों के लिए आरक्षित हैं। लेकिन उनके मुकाबले 50 के नाम ही जारी हुए
खबरें कर्मचारियों की
अनुदेशक शिक्षकों का धरना शुरू•एनबीटी, लखनऊ: चौकीदार वेलफेयर असोसिएशन ने चौकीदारों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाने की मांग को लेकर मंगलवार को लक्ष्मण मेला स्थल से रैली निकालनने की कोशिश की। दोपहर 12 बजे उन्होंने लक्ष्मण मेला स्थल से इसके लिए प्रयास किया पर वहां पहले से तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें बैरिकेडिंग कर रोक लिया। इसके बाद चौकीदारों ने वहीं पर प्रदर्शन शुरू कर दिया और नारेबाजी की।
असोसिएशन के अध्यक्ष राजाराम की मांग है कि समान काम के लिए समान वेतन दिया जाए। संस्था के उपाध्यक्ष जयपाल के अनुसार चौकीदारों को भी बोनस, एरियर, मुफ्त चिकित्सा, वर्दी भत्ता की सुविधाएं मिले।
सीनियर शिक्षक अस्पताल में भर्ती
: उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय संयोजक महकार सिंह की अगुआई में चल रहे लक्ष्मण मेले में अनशन पर बैठे गोरखपुर के दिनेश यादव की तबीयत खराब हो गई। ऐसे में उन्हें एम्बुलेंस की मदद से सिविल में भर्ती करवाया गया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मानकों पर खरे उतरने वाले जूनियर हाईस्कूल को अनुदानित किया जाए। इसके अलावा बागपत के पवन कुमार की भी स्थिति नाजुक बनी हुई है
चौकीदार नहीं निकाल सके रैली, किया प्रदर्शन
एनबीटी, लखनऊ: उत्तर प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर असोसिएशन का अनिश्चित कालीन धरना मंगलवार से लक्ष्मण मेला स्थल पर शुरू हो गया है। स्थाई समायोजन की मांग को लेकर उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर असोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष तेजस्वी शुक्ला ने बताया कि उनकी मांग है कि नवीनीकरण में छात्र संख्या सौ की बाध्यता हटाई जाए। रिक्त स्थानों पर ट्रांसफर की सुविधा दी जाए।

0 comments:
Post a Comment