जासं, इलाहाबाद: कर्मचारी चयन आयोग की स्नातक स्तर की ऑनलाइन परीक्षा में सर्वर फेल होने से सैकड़ों परीक्षार्थी परीक्षा नहीं दे पाए। परीक्षार्थियों ने दो केंद्रों पर हंगामा किया। परीक्षा न होने के कारण आयोग ने इलाहाबाद के दो और पटना के एक केंद्र की परीक्षा रद कर दिया है।आयोग के स्नातक स्तर की ऑनलाइन परीक्षा बुधवार सुबह दस बजे से शुरू हुई। परीक्षा दो पालियों में तीन दिन तक कराई जा रही है। पहले दिन इलाहाबाद क्षेत्र में 16850 अभ्यर्थियों की परीक्षा हुई। इलाहाबाद में झूंसी के छतनाग रोड स्थित अम्बिका इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट स्कूल और नैनी के साईं इन्फोटेक में दस बजे पहली पाली में ही सर्वर काम नहीं कर रहा था। कुछ ही देर में परीक्षार्थी हंगामा करने लगे। प्रशासन को सूचना मिली तो पुलिस भेजकर नियंत्रण पाया गया। इन केंद्रों पर दोनों पालियों में सर्वर काम न करने से परीक्षा नहीं कराई जा सकी। उधर, पटना के डिजिटल एडुकॉम केंद्र पर भी यही हाल रहा। एसएससी के क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि तीनों केंद्रों पर बुधवार को हुई परीक्षाएं रद कर दी गई हैं। यहां जितने अभ्यर्थी थे, उनकी परीक्षा तिथि नियत की जाएगी। जिसकी सूचना उन्हें भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि पहली पाली में 13927 और दूसरी पाली में 13364 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
01/12/2016
SSC CGL सर्वर फेल, तीन केंद्रों पर एसएससी की परीक्षा रद 01-12-16

Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment