इलाहाबाद। उच्च प्राथमिक स्कूलों में विज्ञान व गणित विषय के 29334 सहायक अध्यापकों की भर्ती के बचे हुए पदों पर आठवीं काउंसिलिंग कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने मंगलवार को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय के बाहर दूसरे दिन प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि सातवें चरण की काउंसिलिंग के बाद भी तकरीबन सात हजार पद खाली हैं। लिहाजा हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में आठवें राउंड की काउंसिलिंग जल्द से जल्द कराई जाए। अंतिम कटऑफ तक मेरिट गिराते हुए काउंसिलिंग का आयोजन किया जाए और फोटो स्टेट से काउंसिलिंग पर रोक लगाई जाए। हरदोई के निसार अहमद अंसारी, जौनपुर के अमित मिश्र, एटा के राहुल मिश्र, इलाहाबाद की सीमा व रायबरेली की रीना पटेल ने कहा कि काउंसिलिंग का कार्यक्रम घोषित होने तक वे धरना देंगी। (वसं)
28/12/2016
29334 Teachers Bharti : 8वीं काउंसिलिंग पर अड़े बेरोजगार

Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment