इलाहाबाद : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती का आगाज हो गया है। शुक्रवार को एक्जक्यूटिव काउंसिल की बैठक में कैश एवं सीधी शिक्षक भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया गया। शिक्षक भर्ती का लिफाफा खोला गया। संशोधित शिक्षक भर्ती के नवीन रोस्टर पारित किए गए। इस निर्णय के बाद कैंपस में शिक्षक भर्ती के पद दोबारा विज्ञापित होंगे। एक्जिक्यूटिव काउंसिल की बैठक में अहम निर्णय लिए गए। इसमें सर्वाधिक महत्वपूर्ण निर्णयों में पांच नये असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति का लिफाफा खोलकर खोला गया। नवनियुक्त शिक्षकों में सीबीसीएस, एटमॉसफेरिक एंड ओसियन साइंस सेंटर और अर्थ एंड प्लैनेटेरी साइंस विभाग शामिल है। कैश की स्कीम में एटमॉसफेरिक एंड ओशिनिक साइंस सेंटर एवं अर्थ एंड प्लैनेटेरी साइंस के दो शिक्षकों को कैस के तहत प्रोफेसर की पोस्ट पर प्रोन्नति प्रदान कर दी गई। विधि विभाग के अधिष्ठाता प्रो. बीपी सिंह के मुद्दे पर चर्चा हुई। इसके साथ ही कला संकाय में एक जूनियर शिक्षिका द्वारा एक विभाग के कुछ वरिष्ठ शिक्षकों पर यौन उत्पीड़न के आरोपों को बेबुनियाद बताया गया। काउंसिल की मीटिंग के खास निर्णय में इविवि से जुड़े 11 संघटक महाविद्यालय के कर्मचारियों को वर्ष 2005 से रेशनलाइजेशन कमेटी की सिफारिशों का लाभ दिया जाएगा। वहीं काउंसिल की मीटिंग में यह भी निर्णय लिया गया कि इस वर्ष निकले गए शैक्षिक तथा गैर शैक्षिक पदों पर दोबारा विज्ञापन जारी किया जाएगा।
17/12/2016
Allahabad University Teachers Bharti इविवि में शिक्षक भर्ती का आगाज

Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment