02/12/2016

Anudeshak Bharti अनुदेशक भर्ती में काउंसिलिंग का इंतजार : संशय खत्म, सदस्यों ने कराया साक्षात्कार


राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : आखिरकार वही हुआ, जो प्रतियोगियों की बेहतरी के लिए जरूरी था। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की भर्ती प्रक्रिया पर गुरुवार को आंच नहीं आयी। पहले से तय साक्षात्कार समय पर शुरू हुए और बड़ी संख्या में प्रतियोगी उसमें शामिल होने पहुंचे। यह जरूर है कि इंटरव्यू में खलल डालने की जिनकी मंशा थी वह निराश जरूर हुए होंगे। इस प्रकरण से यह भी साफ हो गया कि चयन बोर्ड अब किसी की मनमर्जी से चलने वाला नहीं है। चयन बोर्ड में इधर कई माह से चल रही चयन प्रक्रिया के थमने की नौबत थी। यहां चयन बोर्ड के उप सचिव आशुतोष दूबे को हटाने के नाम पर सभी सदस्यों को लामबंद किया गया। छह सदस्यों में से पांच ने उस पर हस्ताक्षर भी किए, लेकिन दस्तखत करने वाले सदस्यों ने यह सब शायद अनमने ढंग से ही किया, इसीलिए न तो उन्होंने कोई बयानबाजी की और न ही साक्षात्कार कराने में कोई बाधा डाली। इससे षड्यंत्र करने वालों को धक्का लगा है। चयन बोर्ड अध्यक्ष हीरालाल गुप्त ने बताया कि स्नातक शिक्षक विज्ञान एवं अंग्रेजी के साक्षात्कार में सभी तय बोर्ड ने कार्य किया और अधिकांश अभ्यर्थी भी समय पर पहुंचे थे। बोले, उप सचिव को लेकर उनकी ओर से कोई डिमांड नहीं है। नुकसान सिर्फ युवाओं का होता चयन बोर्ड में गुरुवार को साक्षात्कार ठप कराने की तैयारी थी। इसमें नुकसान सिर्फ युवाओं का ही होना था, क्योंकि इसके पहले चयन बोर्ड जब ठप था (कोरम संकट या अन्य कारणों से) उस समय यहां के कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों व सदस्यों आदि को वेतन आदि मिल रहा था, केवल प्रतियोगियों की भर्ती नहीं हो पा रही थी। उसी हालात में चयन बोर्ड को फिर पहुंचाने की तैयारी थी। ताज्जुब यह है कि प्रतियोगी मोर्चा भी इसमें साथ था, जबकि उसे युवाओं के पाले खड़े होना चाहिए था।


अनुदेशक भर्ती में काउंसिलिंग का इंतजार


राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा अनुदेशक भर्ती का पहला चरण पूरा हो चुका है। अब सभी की निगाह काउंसिलिंग पर टिकी है। परिषद को इसके लिए एनआइसी की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में ही काउंसिलिंग की तारीखों का एलान होगा। प्रदेश भर में परिषद की ओर से संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालयों में खेलकूद तथा शारीरिक शिक्षा के अंशकालिक 32022 अनुदेशकों की संविदा पर नियुक्ति प्रक्रिया इन दिनों चल रही है। इसका आदेश शासन ने 19 सितंबर को जारी किया। भर्ती के लिए 24 अक्टूबर से वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन लिए गए। नोटबंदी के कारण बैंकों से पर्याप्त सहयोग न मिलने पर परिषद ने ई-चालान से शुल्क जमा करने एवं आवेदन की मियाद बढ़ा दी थी। इससे दावेदारों की संख्या तेजी से बढ़ी। भर्ती के लिए एक लाख 54 हजार 216 ने आवेदन किया है। इसमें 8625 विकलांग आवेदक भी हैं। वहीं बीते 28 से 30 नवंबर शाम पांच बजे तक अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन में संशोधन किया। इसी के साथ पहला चरण पूरा हो गया है। अब दूसरे चरण में काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए एनआइसी से अधिकृत रिपोर्ट मांगी गई है। माना जा रहा है कि इसमें सप्ताह भर का समय लग सकता है। उसके बाद काउंसिलिंग की तारीखें घोषित होंगी।


Anudeshak Bharti अनुदेशक भर्ती में काउंसिलिंग का इंतजार : संशय खत्म, सदस्यों ने कराया साक्षात्कार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment