19/12/2016

ARO Exam हाईकोर्ट के सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) का पर्चा आउट सरगना संग 10 गिरफ्तार

आरोपियों में सिपाही, वकील व स्कूल प्रबंधक भी हैं शामिल


जासं, इलाहाबाद : हाईकोर्ट के सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) का पर्चा रविवार सुबह आउट हो गया। पुलिस ने नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया तो पेपर लीक होने का पता चला। पुलिस ने सरगना स्कूल प्रबंधक अनिल मिश्र समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि पांच अभी फरार हैं। आरोपियों के पास से साल्व पेपर, एक लाख 36 हजार रुपये, दो चेक, रिवाल्वर और मोबाइल बरामद हुए हैं। रविवार सुबह 10 बजे से विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर एआरओ की परीक्षा हो रही थी। क्राइम ब्रांच को पता चला कि नकल माफिया कर्नलगंज स्थित हंसराज कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में पर्चा हल कर रहे हैं, जो परीक्षार्थियों तक पहुंचाए जाएंगे। पुलिस टीम ने इंस्टीट्यूट में छापा मारकर सात लोगों को दबोच लिया। उनके पास से पेपर, साल्व पेपर व मोबाइल मिले। सभी को पुलिस लाइन लाया गया। एसपी सिटी विपिन ताडा ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। नकल माफिया साल्व पेपर परीक्षा सेंटर तक नहीं पहुंचा सके थे। गिरफ्तार लोगों में प्रीतमनगर निवासी प्रबंधक अनिल मिश्र है। पुलिस ने दो अधिवक्ता, एक निलंबित सिपाही, एक लेखपाल, आइटीआइ कालेज के प्रबंधक, कोचिंग संस्थान के प्रबंधक समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं मैरी लूकस स्कूल का एक शिक्षक, दो परीक्षार्थी समेत पांच आरोपी फरार हैं।




ARO Exam हाईकोर्ट के सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) का पर्चा आउट सरगना संग 10 गिरफ्तार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment