10/12/2016

B.ED Result रुकेगा बीएड कॉलेजों का रिजल्ट : लविवि को अभी तक नहीं भेजे आंतरिक मूल्यांकन के नंबर


जागरण संवाददाता, लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय (लविवि) ने 33 बीएड कॉलेजों का रिजल्ट रोक लिया है। इन लापरवाह बीएड कॉलेजों ने अभी तक बीएड द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा के आंतरिक मूल्यांकन के अंक विश्वविद्यालय को नहीं भेजे हैं। ऐसे में परीक्षा विभाग ने इन कॉलेजों का परिणाम रोककर बाकी का घोषित करने के निर्देश दिए हैं। लविवि में बीएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा शिक्षाशास्त्र विभाग में विभागाध्यक्ष को लेकर हुई खींचतान के कारण मई की बजाए जुलाई में हो पाई थी। ऐसे में 52 कॉलेज व लविवि के परिणाम घोषित करने में पहले ही देरी हो चुकी है। अब परीक्षा विभाग कॉलेजों से आंतरिक मूल्यांकन के नंबर मांग रहा है तो वह इसे देने में देरी लगा रहे हैं। अभी तक आइटी कॉलेज, केकेसी, हीरालाल यादव कॉलेज, आशा स्मृति कॉलेज, वासुदेव मेमोरियल कॉलेज, एमसी सक्सेना कॉलेज व टेक्नो कॉलेज सहित 12 कॉलेजों ने ही अपने आंतरिक मूल्यांकन के नंबर भेजे हैं और इनके रिजल्ट घोषित किए जा रहे हैं। वहीं लविवि और छह अन्य कॉलेजों के परिणाम घोषित होने की प्रक्रिया में हैं। परीक्षा विभाग अब 33 कॉलेजों का परिणाम रोकने के बाद उनसे जवाब-तलब करने की तैयारी में है।


B.ED Result रुकेगा बीएड कॉलेजों का रिजल्ट : लविवि को अभी तक नहीं भेजे आंतरिक मूल्यांकन के नंबर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment