जागरण संवाददाता, हरदोई : माध्यमिक शिक्षा परिषद के तहत तैनात प्रवक्ता पदोन्नति की सूची जारी की गई है। जिसमें जिले के तीन प्रवक्ताओं को पदोन्नति मिली है। उनकी तैनाती राजकीय हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर की गई है। पदोन्नति से प्रवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी की गई वरीयता सूची में राजकीय इंटर कालेज हरदोई के प्रवक्ता तीर्थराज पदोन्नति देकर उनकी तैनाती राजकीय हाईस्कूल भीठा महा¨सह में दी गई है। इसके अलावा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में तैनात प्रवक्ता गायत्री देवी की पदोन्नति कर उनको राजकीय बालिका हाईस्कूल शिव¨सह पुरवा के प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा जिला डायट के एक अन्य प्रवक्ता प्रेमलता वर्मा को भी पदोन्नति का तोहफा मिला है। उनकी तैनाती राजकीय बालिका हाईस्कूल शिरोमणि नगर में प्रधानाध्यापिका के पद पर की गई है। जिले के प्रवक्ताओं को पदोन्नति मिलने से उनमें खुशी की लहर दौड़ गई है।
26/12/2016
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment