जासं. लखनऊ : नोटबंदी के बाद कागज के टुकड़े हो चुके 500 के पुराने नोट का प्रयोग तरह-तरह से लोग कर रहे हैं। गुरुवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की सेमेस्टर परीक्षा में एक छात्र 500 के पुराने नोट को नकल की पर्ची बनाकर लाया था। बीटेक प्रथम वर्ष के इस छात्र ने इन नोट में प्रश्नों के उत्तर बड़ी बारीकी से लिखे थे। उसके पास कई 500 के नोट पकड़े गए जिन पर नकल लिखी हुई थी। 1एकेटीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेपी पांडेय ने बताया कि बीटेक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में अलीगढ़ के शिवदान सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में 500 के पुराने नोट पर नकल लिखकर लाए छात्र को पकड़ा गया। फिलहाल इन नोट को नकल की पर्ची के साक्ष्य के तौर पर कापी में नत्थी कर दिया गया है। जिस पर कार्रवाई की जाएगी। एकेटीयू की सख्ती के कारण आगरा, अलीगढ़ व गाजियाबाद सहित कई जिलों में करीब 13 नकलची पकड़े गए। डॉ. जेपी पांडेय ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षाओं का परिणाम जल्द घोषित हो इसके लिए परीक्षा की कापियों की कोडिंग का काम भी शुक्रवार से शुरू कर दिया जाएगा।
09/12/2016
Exam परीक्षा में 500 के पुराने नोट को बनाया नकल की पर्ची

Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment