जागरण संवाददाता, लखनऊ : ठेकेदारी का काम करने वाले विनय तिवारी ने जौनपुर में तैनात आबकारी सिपाही मो. अरमान के खिलाफ हजरतगंज थाने में चार लाख रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल कर रही है। सेक्टर ए सीतापुर रोड निवासी विनय तिवारी के मुताबिक वह चार साल से आबकारी सिपाही मो. अरमान से जान पहचान है। मो. अरमान कानपुर जनपद का रहने वाला है। गत वर्ष लेखपाल की भर्ती निकली थी। मो. अरमान ने कहा कि उसकी शासन में जुगाड़ है। वह लेखपाल की उसे नौकरी दिला देगा। इसके लिए मो. अरमान ने आठ लाख रुपये मांगे थे। हजरतगंज स्थित एक रेस्टोरेंट में दो लाख रुपये की मो. अरमान को चेक दी गई थी। उसके बाद दो लाख रुपये कैश मे दिए गए। सेलेक्शन न होने पर मो. अरमान से रुपये मांगे गए तो वह धमकी देने लगा। इंसपेक्टर राज कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
कानपुर निवासी है आरोपी सिपाही और जौनपुर में है तैनात
लेखपाल की नौकरी दिलाने के नाम पर ठेकेदार से की ठगी

0 comments:
Post a Comment