08/12/2016

Excise paper 'आबकारी पेपर लीक में सपा एमएलसी के गार्ड का हाथ'


 आईजी अमिताभ ठाकुर ने विभूतिखंड थाने को भेजा लिखित बयान•एनबीटी, लखनऊ : आबकारी पेपर लीक होने के मामले में आईजी अमिताभ ठाकुर ने एक सपा एमएलसी के सुरक्षा गार्ड का नाम पुलिस को बताया है। उनका कहना है कि एमएलसी के निजी गार्ड के वॉट्सऐप से प्रश्नों के उत्तर भेजे गए थे। उन्होंने यह बात पुलिस को दिए लिखित बयान में उजागर की है। हालाकि एसओ विभूतिखंड का कहना है कि विवेचक ने अभी तक कोई बयान नहीं लिया है। इसलिए आईजी के बयान के आधार पर अभी कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती।

25 सितंबर को आयोजित आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने की शिकायत आईजी रूल्स ऐंड मैनुअल अमिताभ ठाकुर ने दर्ज कराई थी। कोर्ट के आदेश पर विभूतिखंड थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बुधवार को आईजी ने लिखित बयान थानेदार को भेजा है। इसमें उन्होंने बताया है कि अभ्यर्थी के मोबाइल पर प्रश्नों के उत्तर जिस वॉट्सऐप नंबर से आए थे, वह एक सपा एमएलसी के निजी सुरक्षा गार्ड का है।

हालांकि एसओ विभूतिखंड कुंवर प्रताप सिंह का कहना है कि आईजी का बयान विवेचक ने नहीं लिया है। जिस अभ्यर्थी के मोबाइल पर पेपर के उत्तर आए थे, उसका भी बयान नहीं हुआ है। आईजी ने जिस गनर का नाम बताया है, उससे भी पूछताछ की जाएगी।
'आबकारी पेपर लीक में सपा एमएलसी के गार्ड का हाथ'

Excise paper 'आबकारी पेपर लीक में सपा एमएलसी के गार्ड का हाथ' Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment