04/12/2016

ANM Bharti 5628 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की होगी भर्ती


जागरण संवाददाता, लखनऊ : परिवार कल्याण विभाग में जल्द महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती शुरू की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी पांच दिसंबर से शुरू होने वाली भर्ती प्रक्रिया में आवेदन कर सकेंगे। मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री रविदास मेहरोत्र ने बताया कि प्रदेश की महिला एवं बाल चिकित्सालयों में लंबे समय से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के पद रिक्त थे, पांच दिसंबर से 5628 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती के आवेदन परिवार कल्याण निदेशालय में जमा होना शुरू हो जाएंगे। महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं के पदों पर नियुक्ति स्थाई एवं नियमित होगी। इससे बेरोजगार युवक एवं युवतियों को रोजगार मिलेगा तथा जिन अस्पतालों में मानव संसाधनों की कमी है वह पूरी होगी। उन्होंने महानिदेशक परिवार कल्याण को आदेश दिये हैं कि आशा बहुओं के रिक्त पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाये।


ANM Bharti 5628 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की होगी भर्ती Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment