तकनीकी संस्थानों में दाखिले को 75 फीसद अंक अनिवार्य
जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जिामनेशन (जेईई) 2017 से इंजीनियरिंग कालेजों में दाखिले के लिए 12 वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत की कोई भूमिका नहीं रह जाएगी। मानव संसाधन विकास मंत्रलय ने जेईई मेंस के पैटर्न में कुछ बदलाव किए हैं। रैकिंग में 12वीं कक्षा में मिले नंबरों का महत्व नहीं रहेगा। इंजीनियरिंग अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए सीबीएसई संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) कराता है। अहम बदलाव यह है कि 2017 की रैंकिंग निर्धारण में 12वीं कक्षा केअंक निर्धारक नहीं होंगे। मुख्य परीक्षा में इंटरमीडिएट के अंकों का प्रतिशत नहीं जोड़ा जाएगा। अलबत्ता देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों एवं तकनीकी संस्थानों में दाखिले की अर्हता के लिए 12 वीं कक्षा में कम से कम 75 फीसद अंकों की अनिवार्यता की शर्त यथावत है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति संवर्ग के लिए 65 फीसद अंक अनिवार्य होगा। इसके आधार पर जेईई (एडवांस)/जेईई (मेन) रैंकिंग बनेगी। आइआइटी/एनआइटी/टिपलआइटी और अन्य केंद्रीय वित्तीय सहायता प्राप्त तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के समय इसका ध्यान रखा जाएगा। बताते चलें कि एनआइटी, आइआइटी व टिपल आइटी तथा अन्य केंद्रीय वित्तीय सहायता प्राप्त संस्थानों में दाखिला मेरिट के आधार पर होता है। राज्यों के संस्थानों और अन्य ढेरों संस्थानों में जेईई मेंस में प्रदर्शन के आधार पर दाखिला लिया जाता है। जेईई मेंस में प्रदर्शन के आधार पर जेईई एडवांस परीक्षा देने का मौका मिलता है। जेईई एडवांस परीक्षा के जरिए ही देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिला लिया जा सकता है। पूर्व में इंटरमीडिएट के प्रतिशत को जेईई की मेन मेरिट में जोड़ा जाता था। प्रवेश परीक्षा से जुड़े एमएनएनआइटी के प्रो. पीएन पांडेय का कहना है कि इस बदलाव से राहत के साथ साथ चुनौती भी बढ़ जाएगी।

0 comments:
Post a Comment