इलाहाबाद : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा संचालित जेईई के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 2 जनवरी 2017 है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मेन) में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। यदि ऑनलाइन फीडिंग और आधार कार्ड के तथ्यों में अंतर रहेगा तो आवेदनपत्र निरस्त कर दिया गया जाएगा। सीबीएसई की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि जेईई मेन- 2017 परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का आधार नंबर होना जरूरी है। जेईई मेन के आवेदन पत्र भरने के लिए परीक्षार्थियों को आधार नंबर, नाम, जन्म तिथि और लिंग की जानकारी देना जरूरी है। ऐसे में उन आवेदकों के लिए परेशानी हो सकती है जिनकी जन्म तिथि आधार कार्ड और स्कूल के प्रमाण पत्र में अलग-अलग है। सीबीएसई ने स्पष्ट कर दिया है कि स्कूल और आधार कार्ड के तथ्यों में अंतर होने पर आवेदकों की उम्मीदवारी रद कर दी जाएगी। एमएनएनआइटी के प्रो. पीएन पांडेय का कहना है कि बोर्ड ने आवेदकों को निर्देश दिया है नई व्यवस्था के लिए जिनका आवेदनपत्र नहीं बना है वे बनवा लें। बोर्ड ने यह जानकारी भी दी है कि जिनका आधार कार्ड नहीं बना है वे सभी आधार कार्ड के लिए आवेदन कर पंजीकरण संख्या आवेदन के समय उपलब्ध करा दें। जिनके तथ्यों में अंतर है वे जल्द आधार कार्ड में अपनी दी गई जानकारियों को सही करा लें। जेईई मेन-2017 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों का ऑनलाइन आवेदन एक दिसंबर से शुरू हो चुका है। इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट जेईईमेन.एनआइसी.इन पर आवेदन कर सकते हैं। इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन एक दिसंबर से शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 जनवरी 2017 होगी, जबकि फीस 3 जनवरी 2017 तक जमा होगी। उल्लेखनीय है कि इस साल जेईई मेन की परीक्षा 2 अप्रैल 2017 को होगी। इस परीक्षा के आधार पर लगभग दो लाख परीक्षार्थी जेईई एडवांस के लिए सफल घोषित होंगे। जेईई एडवांस की परीक्षा 21 मई 2017 को होगी।
Home /
Others News /
IIT JEE जेईई के आवेदन में आधार नंबर जरूरी : इंजीनियरिंग प्रवेश के मेंस परीक्षा के आवेदन में आधारकार्ड अनिवार्य
14/12/2016

Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment