जासं, नोएडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के एमटेक की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 94 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा शाम की पाली में दो बजे से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। छात्र वेबसाइट से ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छात्रों को आधा घंटा पहले केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। मोबाइल या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान परीक्षा कक्ष में लाने पर पाबंदी रहेगी। फ्लाइंग स्क्वायड टीम छात्रों पर नजर रखेगी। 140 के बजाए 30 पेज की उत्तर पुस्तिका : विवि ने इस बार उत्तरपुस्तिका में भी बदलाव किया है। छात्रों को 40 के बजाए 32 पेज की उत्तर पुस्तिका दी जाएगी परीक्षा में बी उत्तर पुस्तिका नहीं मिलेगी। हालांकि छात्र चाहें तो उत्तर पुस्तिका के पीछे कवर पर भी उत्तर लिख सकते हैं। इसके अलावा प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लिखने के बाद दो लाइन छोड़ना होगा। अंतिम उत्तर के अंत में समाप्त लिखना अनिवार्य है। एकेटीयू ने इस बार एमटेक की परीक्षाओं के दौरान छात्रों को टैब पर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने की घोषणा की थी, लेकिन यह घोषणा परवान चढ़ती नहीं दिख रही है। फिलहाल सोमवार से शुरू होने वाली परीक्षाओं के दौरान छात्रों को प्रिंट प्रश्नपत्र ही उपलब्ध कराया जाएगा। विवि के अधिकारियों का कहना है कि टैब के ट्रायल की तैयारियां चल रही हैं। अगर सबकुछ ठीकठाक रहा तो अंतिम पेपर के दौरान इसका ट्रायल किया जाएगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment