लखनऊ। एमए कर चुके अनुपम राय, पूनम, अजरुन कुमार ही नहीं कई स्नातकों ने संविदा सफाई भर्ती की परीक्षा के दूसरे दिन जोन एक में नाले में उतरकर सफाई की। कई महिलाएं और 45 वर्ष तक के लोग इस परीक्षा में शामिल हुए। नगर निगम सफाई संविदा कर्मचारी के 3142 पदों के लिए पांच लाख से ज्यादा आवेदन आये हैं। जिसमें दूसरे चरण में शनिवार को जोन एक में 200 आवेदकों को फिजीकल टेस्ट के लिए बुलाया गया था जिसमें 156 ही मौजूद रहे। 44 लोग इस परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। सभी को नगर निगम के ट्रकों में बैठकर यदुनाथ सान्याल वार्ड और लालकुंआ वार्ड ले जाया गया। पहले तो अभ्यर्थी हिचकिचाए। काफी देर तक तो नगर निगम की गंदगी उठाने वाली डाला गाड़ी में नहीं चढ़े। फिर भर्ती प्रक्रिया में जुटे सफाई इंस्पेक्टरों के समझाने से धीरे-धीरे उनकी हिचक खुली और उन्होंने शर्म को ताक पर रखकर जैसा बताया गया वैसा करके दिखाने की पूरी कोशिश की।
26/12/2016
Panchayti Raj Recruitment : सफाई भर्ती में दूसरे दिन एमए पास छात्र भी उतरे
लखनऊ। एमए कर चुके अनुपम राय, पूनम, अजरुन कुमार ही नहीं कई स्नातकों ने संविदा सफाई भर्ती की परीक्षा के दूसरे दिन जोन एक में नाले में उतरकर सफाई की। कई महिलाएं और 45 वर्ष तक के लोग इस परीक्षा में शामिल हुए। नगर निगम सफाई संविदा कर्मचारी के 3142 पदों के लिए पांच लाख से ज्यादा आवेदन आये हैं। जिसमें दूसरे चरण में शनिवार को जोन एक में 200 आवेदकों को फिजीकल टेस्ट के लिए बुलाया गया था जिसमें 156 ही मौजूद रहे। 44 लोग इस परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। सभी को नगर निगम के ट्रकों में बैठकर यदुनाथ सान्याल वार्ड और लालकुंआ वार्ड ले जाया गया। पहले तो अभ्यर्थी हिचकिचाए। काफी देर तक तो नगर निगम की गंदगी उठाने वाली डाला गाड़ी में नहीं चढ़े। फिर भर्ती प्रक्रिया में जुटे सफाई इंस्पेक्टरों के समझाने से धीरे-धीरे उनकी हिचक खुली और उन्होंने शर्म को ताक पर रखकर जैसा बताया गया वैसा करके दिखाने की पूरी कोशिश की।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment