इलाहाबाद। लोक सेवा आयोग की पीसीएस जे 2016 मुख्य परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली में भाषा तथा दूसरी पाली में विधि प्रथम (मौलिक विधि) की परीक्षा हुई। इलाहाबाद में बनाए गए दो परीक्षा केंद्रों पर 1065 में से 1037 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि लखनऊ के तीन केंद्रों पर 1135 में से 1103 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस प्रकार कुल 2200 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2140 यानी 97.27 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
0 comments:
Post a Comment