26/12/2016

PHD Result पीएचडी रिजल्ट के लिए करना होगा इंतजार

पीएचडी रिजल्ट के लिए करना होगा इंतजार
लखनऊ :
लखनऊ विश्वविद्यालय (लविवि) में पीएचडी दाखिले के लिए फाइनल रिजल्ट सोमवार को घोषित होने थे लेकिन कला संकाय के छह विभागों द्वारा अभी तक साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी न कर पाने से परिणाम लटक गए हैं। तय समय पर परिणाम घोषित करने में नाकाम लविवि प्रशासन प्रक्रिया कब तक पूरी करेगा, यह ढंग से नहीं बता पा रहा। लविवि के प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा कहते हैं कि अभी वह कोई अधिकृत तारीख बताने की स्थिति में नहीं हैं। छह विभागों में साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। कोशिश की जा रही है कि 30 दिसंबर तक परिणाम घोषित हो जाएं।
शिक्षाशास्त्र विभाग ने प्रक्रिया खत्म कर फाइनल रिजल्ट प्रवेश समन्वयक को उपलब्ध नहीं करवाया है। ¨हदी के बाद यही ऐसा विभाग है, जहां पीएचडी में दाखिले के ज्यादा दावेदार हैं। यहां 15 सीटों के लिए 130 अभ्यर्थी लड़ रहे हैं। विभागों को रिजल्ट जल्द तैयार कर प्रवेश समन्वयक कार्यालय को भेजने की सलाह दी गई है।
पीएचडी अर्हता परीक्षा परिणाम पिछले महीने ही घोषित कर दिया गया था। दिसंबर में साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी कर 26 दिसंबर को परिणाम घोषित करने का ऐलान किया गया था डिग्री कॉलेजों को पीएचडी के लिए अभी तरसना होगा
राजधानी के डिग्री कॉलेज जहां पर परास्नातक (पीजी) के कोर्स पढ़ाए जाते हैं, उन्हें शोध करवाने की छूट दी गई है। मगर पीएचडी में दाखिले के लिए अर्हता परीक्षा में शामिल होने वाले 2545 अभ्यर्थियों में से मात्र 574 यानी 21 प्रतिशत अभ्यर्थी ही अर्ह हो पाए हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) पास व जूनियर रिसर्च फैलोशिप (जेआरएफ) पाने वाले अभ्यर्थियों को शामिल कर दिया जाए तो 538 सीटों के मुकाबले 1850 अभ्यर्थी हैं। इसमें 330 ¨हदी और 130 अभ्यर्थी शिक्षा शास्त्र में हैं। ऐसे में डिग्री कॉलेजों को इस बार तरसना ही होगा।

PHD Result पीएचडी रिजल्ट के लिए करना होगा इंतजार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment