राज्य ब्यूरो, लखनऊ : प्रदेश सरकार एक बार फिर 10 और 12 दिसंबर को वजन दिवस आयोजित करेगी, जिसमें पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन कर अतिकुपोषित बच्चों का ब्यौरा तैयार होगा। गुजरे साल भी ऐसा ही आयोजन हुआ था, तब बाल विकास विभाग ने 14 लाख बच्चों को कुपोषित पाया था, लेकिन केंद्र सरकार के सर्वे में 35 लाख बच्चों को अतिकुपोषित ठहराया था। इससे सरकार की व्यवस्था पर सवाल भी उठे थे।सोमवार को मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए डीएम और सीडीओ को पांच वर्ष तक के बच्चों का शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन व वजन कराने का निर्देश दिया। वजन दिवस के लिए प्रत्येक ब्लाक को 10-10 हजार रुपये आवंटित करने की जानकारी भी दी। कहा, कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों की पहचान कर बचाव के लिए प्रभावी कदम उठाये जाएंगे। सरकार हौसला पोषण योजना के तहत बच्चों को देशी घी, फल, भोजन उपलब्ध कराएगी। भटनागर ने अधिकारियों से कहा कि वजन दिवस के लिए सीडीओ के कार्यालयों पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए और सेक्टर प्रभारी भी नियुक्त किये जाएं। प्रधानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व सभासदों को प्रशिक्षण दिलाया जाये ताकि लोगों को सहयोग मिल सके। 10 व 12 दिसंबर को छूटे बच्चों का वजन 13 दिसंबर को कराया जाए। महानगरों में 14 दिसंबर को भी वजन कराया जाए। मिशन निदेशक कामरान रिजवी ने बताया कि प्रदेश में 2.76 करोड़ बच्चे 0-5 वर्ष की आयु वर्ग के हैं। अभी 20 लाख और अतिकुपोषित बच्चों की पहचान होनी है। वजन के बाद मुख्य सेविका क्षेत्र, आंगनबाड़ी केंद्रवार अतिकुपोषित बच्चों की ब्यौरा लाल रजिस्टर में दर्ज कराया जाएगा। बच्चों का वृद्धि चार्ट भी वृद्धि रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। अतिकुपोषित बच्चों का प्रत्येक माह वजन कराया जाए। स्थिति का नियमित रूप से प्रति माह अनुवश्रण भी किया जाये।
Primary Ka Master बच्चों का वजन कराकर तलाशेंगे कुपोषित
Rating: 4.5
Diposkan Oleh: sarkari result help
0 comments:
Post a Comment