बर्तन पाकर चहके परिषदीय विद्यालयों के बच्चे
मुख्यमंत्री ने जो सपना देखा उसे जमीन पर उतारा : बेसिक शिक्षा मंत्री
जागरण संवाददाता, वाराणसी : बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षित योग्य व प्रशिक्षित (टेंड) हैं। सरकार उन्हें अच्छा वेतन दे रही है। वह सोमवार को चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों से कहा कि तैनात शिक्षकों में कोई कमी नहीं है, बस ईमानदारी और मेहनत से पढ़ाने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जमकर तारीफ की। कहा कि रिकार्ड 22 महीनों में लखनऊ में मेट्रो, समाजवादी पेंशन योजना, मध्याह्न् भोजन के तहत, दूध, फल व अब बर्तन, शहरों में 24 घंटे व ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली सहित अन्य योजनाओं को धरातल पर भी पहुंचाने का काम भी युवा मुख्यमंत्री ने किया है। सांस्कृतिक संकुल में प्राथमिक विद्यालय के बच्चो को बर्तन देते अहमद हसन।वाराणसी : प्रदेश में सौर ऊर्जा ग्रिड से जुड़ा विकास भवन का पहला संयंत्र आमजन को समर्पित कर दिया गया। प्रदेश के बेसिक शिक्षा व वाराणसी जिला प्रभारी मंत्री अहमद हसन ने सोमवार को विधिवत इसका उद्घाटन किया। 75 किलोवाट की क्षमता के इस संयंत्र को स्थापित करने पर कुल 54 लाख रुपये खर्च किए गए। यूपी नेडा (उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विकास अभिकरण) तथा सहयोगी प्रतिष्ठान गौतम सोलर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकास भवन की छत पर सौर ऊर्जा संयत्र योजना के तहत इसकी स्थापना हुई। इस संयंत्र से लगभग 263 यूनिट ऊर्जा प्रतिदिन उत्पादित किया जा सकता है। इससे विकास भवन को सालभर में औसत 8.62 लाख रुपये की बचत होगी। 1बायोडायरेक्शनल मीटरयुक्त संयंत्र1ज्ञात हो कि सितंबर 2015 में तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी विशाख जी की अगुवाई में इस परियोजना को मूर्तरूप देने की शुरुआत हुई। वर्तमान मुख्य विकास अधिकारी पुलकित खरे के कार्यकाल में परिपूर्ण संयंत्र में 268 इकाइयां है, जिसकी प्रति इकाई की क्षमता 280 वाट है। इसके ग्रिड से जुड़े दो सौर इन्वर्टर हैं। यह ऊर्जा संयंत्र वाराणसी क्षेत्र का पहला ऐसा संयंत्र है, जो बायोडायरेक्शनल मीटर से युक्त है। इसकी खासियत अतिरिक्त अप्रयुक्त ऊर्जा ग्रिड को वापस कर देता है जिससे ऊर्जा की क्षति कम हो जाती है। हर दिन 262 यूनिट की होगी बचत डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि सौर ऊर्जा नवीनीकरण ऊर्जा का भाग है। सीडीओ पुलकित खरे ने बताया कि 75 केवी के इस संयंत्र से एक दिन में 262 यूनिट, एक माह में 7875 तथा एक वर्ष में 95812 यूनिट उत्पादन होगा। इससे दैनिक बचत 2362 यूनिट, मासिक बचत 70875 यूनिट व वार्षिक बचत यूनिट 862312 होगा।

0 comments:
Post a Comment