शिक्षामित्रों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही सरकार
संसू, अंबेडकरनगर : उत्तरप्रदेश शिक्षामित्र शिक्षक कल्याण समिति की जिला इकाई ने मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के निकट अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को भी जारी रखा। इसकी अध्यक्षता जिला प्रभारी अमरनाथ यादव एवं संचालन मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने किया।1 इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामचंद्र मौर्य ने कहा कि सरकार शिक्षामित्रों के साथ सौतेला व्यहार कर रही है। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि तबतक आंदोलन जारी रहेगा जबतक मानदेय बढ़ोतरी नहीं हो जाती। धरना स्थल पर रात्रि विश्रम के लिए पदाधिकारियों ने समर्थन किया। धरने को मुख्य रूप से चंद्रभान पांडेय, पवन कुमार, प्रत्यूष द्विवेदी, शैलेंद्र सिंह, हिमांशु तिवारी, आदित्य प्रताप सिंह, पूनम, रोली, प्रदीप दुबे, दिलीप कुमार आदि शिक्षामित्रों ने संबोधित किया।11मुआवजे की मांग को लेकर शिवसेना का धरना शुरू1अंबेडकरनगर : शिवसेना की जिला इकाई द्वारा एनएच 232 के निर्माण से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर किसानों के साथ कलेक्ट्रेट के निकट धरना शुरू कर दिया। शिवसेना के जिला प्रमुख नंद कुमार तिवारी ने कहा कि सरकार किसानों को उनका हक देने के लिए पीछे हट रही है, इससे लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को जब तक उचित मुआवजा और आजमगढ़ जिले के बराबर धनराशि नहीं मिलेगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 1 किसानों को चार गुना मुआवजा देने का आदेश जारी हुआ था लेकिन किसानों को आज तक उसका लाभ नहीं मिल सका। धरने में ज्वाला प्रसाद तिवारी, सहदेव, प्रेमादेवी, हरिराम, राम सुंदर, विजय शंकर सिंह, कमला प्रसाद तिवारी, राम सिंगारी देवी व राजितराम, राम पियारे, त्रिवेणी, मिश्रीलाल, इंद्रजीत, गिरजा शंकर, भोला प्रसाद आदि किसान शामिल रहे।संसू, अंबेडकरनगर : उत्तरप्रदेश शिक्षामित्र शिक्षक कल्याण समिति की जिला इकाई ने मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के निकट अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को भी जारी रखा। इसकी अध्यक्षता जिला प्रभारी अमरनाथ यादव एवं संचालन मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने किया।1 इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामचंद्र मौर्य ने कहा कि सरकार शिक्षामित्रों के साथ सौतेला व्यहार कर रही है। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि तबतक आंदोलन जारी रहेगा जबतक मानदेय बढ़ोतरी नहीं हो जाती। धरना स्थल पर रात्रि विश्रम के लिए पदाधिकारियों ने समर्थन किया। धरने को मुख्य रूप से चंद्रभान पांडेय, पवन कुमार, प्रत्यूष द्विवेदी, शैलेंद्र सिंह, हिमांशु तिवारी, आदित्य प्रताप सिंह, पूनम, रोली, प्रदीप दुबे, दिलीप कुमार आदि शिक्षामित्रों ने संबोधित किया।11मुआवजे की मांग को लेकर शिवसेना का धरना शुरू1अंबेडकरनगर : शिवसेना की जिला इकाई द्वारा एनएच 232 के निर्माण से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर किसानों के साथ कलेक्ट्रेट के निकट धरना शुरू कर दिया। शिवसेना के जिला प्रमुख नंद कुमार तिवारी ने कहा कि सरकार किसानों को उनका हक देने के लिए पीछे हट रही है, इससे लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को जब तक उचित मुआवजा और आजमगढ़ जिले के बराबर धनराशि नहीं मिलेगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 1 किसानों को चार गुना मुआवजा देने का आदेश जारी हुआ था लेकिन किसानों को आज तक उसका लाभ नहीं मिल सका। धरने में ज्वाला प्रसाद तिवारी, सहदेव, प्रेमादेवी, हरिराम, राम सुंदर, विजय शंकर सिंह, कमला प्रसाद तिवारी, राम सिंगारी देवी व राजितराम, राम पियारे, त्रिवेणी, मिश्रीलाल, इंद्रजीत, गिरजा शंकर, भोला प्रसाद आदि किसान शामिल रहे।धरने के दौरान नारेबाजी शिक्षामित्र और नारेबाजी करते शिवसेना कार्यकर्ता व किसान

0 comments:
Post a Comment