राज्य ब्यूरो, लखनऊ : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यूपी बोर्ड की वर्ष 2017 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं के आयोजन के बारे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने माध्यमिक शिक्षा विभाग से ब्योरा तलब किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी.वेंकटेश ने इस सिलसिले में बुधवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक अमरनाथ वर्मा के साथ बैठक की। इस बैठक को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसर चुप्पी साधे हुए हैं। माना जा रहा है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक से पिछले वर्षो में यूपी बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन से जुड़ी जानकारियों के अलावा अगले साल की परीक्षा के लिए वैकल्पिक परीक्षा कार्यक्रम मांगा है। पूर्व में घोषित यूपी बोर्ड परीक्षा की तारीखों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्थगित करने के बाद इस बात की प्रबल संभावना है कि अब पहले चुनाव होंगे और फिर बोर्ड परीक्षा। आसार हैं कि चुनाव फरवरी में शुरू होंगे और परीक्षाएं मार्च में शुरू होंगी। गौरतलब है कि यूपी बोर्ड ने वर्ष 2017 की परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी थीं। यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर पाता, उससे पहले ही भारत निर्वाचन आयोग ने बोर्ड के अधिकारियों को परीक्षा की तारीखों को स्थगित करने का निर्देश दिया था। आयोग ने यह भी निर्देश दिया था कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम के बारे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ बैठक कर विचार विमर्श करेंगे। परीक्षा कार्यक्रम आयोग की मंजूरी के बाद ही घोषित किया जाएगा।6मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने की बैठक
चुनाव बाद परीक्षा होने के आसार

0 comments:
Post a Comment