इलाहाबाद वरिष्ठ संवाददातायूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा केन्द्र नकल माफियाओं के दबाव के कारण फाइनल नहीं हो पा रहे। शिक्षा विभाग की केन्द्र निर्धारण नीति में 28 नवंबर तक सेंटर फाइनल करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन एक दर्जन से अधिक जिलों में काम फंसा हुआ है। सबसे विवादित जिलों में से एक गाजीपुर में तो अभी तक जिला समिति से ही सेंटर फाइनल नहीं हो सके हैं।नकल माफिया ने अपने स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनवाने के लिए ताकत झोंक दी है। दबाव के कारण ही फिरोजाबाद, रामपुर, लखनऊ, फैजाबाद, लखीमपुर खीरी, फैजाबाद, बहराइच, बलिया, गाजीपुर, मऊ, देवरिया, महाराजगंज, आजमगढ़ आदि जिलों के केन्द्र नहीं बन सके हैं। इलाहाबाद मंडल के चारों जिलों की लिस्ट भी कमिश्नर की बैठक नहीं होने के कारण फंसी हुई है।
Home /
UP Board /
UP Board Exam 2017 नकल माफिया के दबाव में फंसे बोर्ड परीक्षा केन्द्र : बोर्ड अफसरों नए भी नही की कोई करवाई
15/12/2016

Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment