नई दिल्ली, प्रेट्र : चुनाव आयोग ने जल्द ही उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की किसी भी समय घोषणा करने का संकेत दिया है। इसी के चलते आयोग ने केंद्र और राज्य सरकारों से चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही जल्द से जल्द आदर्श आचार संहिता लागू करने को कहा है। चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए 4 जनवरी को मतदान की तारीखों का कार्यक्रम घोषित किया है। केवल उत्तर प्रदेश में सात चरण में चुनाव होने के आसार हैं। बाकी राज्यों में एक दिन में ही मतदान होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 27 मई को खत्म हो रहा है। जबकि अन्य चार राज्यों में विधानसभा का समापन मार्च के महीने में होगा। चुनाव आयोग ने कैबिनेट सचिव समेत आसन्न विधानसभा चुनाव वाले राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के मुख्य सचिवों को भेजे गए पत्र में चुनाव संबंधी दिशा-निर्देश दिए हैं। इस पत्र में कहा गया है कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही बिना वक्त गंवाए सरकारें आचार संहिता को प्रभावशाली तरीके से लागू करें। चुनाव आयोग की ओर से जारी निर्देशों में रोकथाम से लेकर नियमों के पालन तक का ब्योरा दिया है। आयोग ने राजनीतिक दलों और सरकारों को सार्वजनिक क्षेत्रों के दुरुपयोग से बचने, चुनाव अभियान के लिए सरकारी वाहनों के इस्तेमाल पर भी रोक लगाई है।
Home /
UP Election /
UP Election 2017 चुनाव आयोग जल्द देगा चुनाव की तारीख : चार जनवरी को हो सकती है मतदान कार्यक्रम की घोषणा
29/12/2016

Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment