24/12/2016

UP POLICE News Recruitment : पुलिस में एक लाख नई भर्ती करेंगे: सीएम अखिलेश यादव


एटा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी एजेंडा साफ कर दिया। अपनी सरकार की तमाम उपलब्धियां तो गिनाईं ही, यह भी एलान कर दिया कि वे दुबारा सत्ता में आने पर पुलिस में और एक लाख युवाओं की भर्ती करेंगे। साथ ही गरीब महिलाओं को समाजवादी पेंशन और हर गरीब को मकान मिलेगा। मुख्यमंत्री ने यहां मलावन के निकट जवाहर ताप बिजली परियोजना सहित प्रदेश भर की 52 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। भारी भीड़ वाली जनसभा में बताया कि सपा सरकार ने प्रदेश में कितना विकास किया है और भविष्य के लिए उनके पास क्या-क्या योजनाएं हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री 
नरेंद्र मोदी पर अप्रत्यक्ष प्रहार करते हुए कहा कि नोटबंदी से लोगों को लाइन में खड़ा करने वालों को लाइन में लगा दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूर्वाचल के लिए 2100 करोड़ दिए, लेकिन हमने वहां 21 हजार करोड़ की योजनाएं दीं। उन्होंने मोदी या भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि अच्छे दिन लाने वालों ने बड़े नोट बंद कर दिए। इससे न कालाधन खत्म हुआ और न आतंकियों को मदद बंद हुई। अब सीधे-साधे लोगोंे को कैशलेस प्रणाली में उलझाया जा रहा है। लोकतंत्र में जनता को लाइन में लगना पड़ा, जबकि बड़े आदमी लाइनों से दूर रहे। उन्होंने कहा कि एटा में बिजली का बड़ा कारखाना लग रहा है। इससे हमारी बिजली की समस्या हल हो जाएगी और प्रदेश का ज्यादा विकास होगा। सरकार ने पूर्व में 40 हजार जवानों की पुलिस में भर्ती की, अभी 32 हजार और लोगों को भर्ती किया जा रहा है। अब तक कांग्रेस से गठबंधन होने पर 300 सीटें जीतने की बात करने वाले मुख्यमंत्री ने कांग्रेस का नाम लिए बिना राहुल गांधी पर तंज कसा। कहा कि कुछ लोग भूकंप ला रहे हैं, जिससे किसी का भला नहीं, तबाही होती है। बसपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व में हाथी बहुत बने, पर अब ये चल भी नहीं पा रहे हैं।


UP POLICE News Recruitment : पुलिस में एक लाख नई भर्ती करेंगे: सीएम अखिलेश यादव Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment