सिपाही अब परीक्षा देकर बन सकेंगे दारोगा
राज्य ब्यूरो, लखनऊ : पुलिस महकमे में सिपाही (आरक्षी), मुख्य आरक्षी, उपनिरीक्षक और निरीक्षक की रिकॉर्ड प्रोन्नति की गयी है। कार्यकाल समाप्त होते-होते सरकार ने प्रतिभा संपन्न आरक्षियों को सीधे उपनिरीक्षक (दारोगा) बनने की राह प्रशस्त की है। प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पंडा ने पत्रकारों को बताया कि प्रोन्नति प्रक्रिया के नियमों में बदलाव से न केवल प्रतिभा संपन्न पुलिसकर्मियों को अवसर मिलेगा बल्कि प्रोन्नति के जरिए भी पुलिस फोर्स को युवा दारोगा और इंस्पेक्टर मिलेंगे। कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक और निरीक्षक (नागरिक पुलिस) सेवा द्वितीय संशोधन नियमावली को मंजूरी दे दी है। गृह सचिव मणि प्रसाद मिश्र ने बताया कि पुलिस महकमे में दारोगा के 40 हजार पद हैं। इनमें 50 फीसद यानी 20 हजार पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे जबकि शेष 20 हजार पदों में 66 फीसद पदों पर मुख्य आरक्षी ज्येष्ठता के आधार पर प्रोन्नत किये जाएंगे। 33 फीसद पदों को परीक्षा से भरा जाएगा। इस परीक्षा में मुख्य आरक्षी और आरक्षी भी शामिल हो सकेंगे।

0 comments:
Post a Comment