06/01/2017

Admission राज्य विवि से करें प्राइवेट यूजी पीजी और सिंगल सब्जेक्ट बीए , अभ्यर्थी 18 जनवरी तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन


इलाहाबाद : इलाहाबाद राज्य विवि ने वर्तमान सत्र के लिए यूजी-पीजी और सिंगल सब्जेक्ट से बीए शुरू किए हैं। प्रवेश प्रक्रिया में इलाहाबाद मंडल में नोडल सेंटर बनाए गए हैं। विवि ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 18 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्र इलाहाबाद राज्य विवि की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। वेबसाइट पर इस संबंध में पूरी सूचना जारी कर दी है। कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद के अनुसार बीए एवं एमए में छात्रों के पास 14 विषयों का विकल्प होगा। जिनमें हंिदूी साहित्य, हंिदूी भाषा, अंग्रेजी साहित्य, अंग्रेजी भाषा, संस्कृत, इतिहास, दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, गणित, समाजशास्त्र, उर्दू, भारतीय प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति एवं शिक्षाशास्त्र शामिल हैं। उपरोक्त विषय के साथ एमए, बीए और एकल विषय में बीए किया जा सकता है। हालांकि बीए में विषय चयन के लिए तीन साहित्य एक साथ नहीं लिया जा सकता है। हंिदूी और उर्दू साहित्य एक साथ नहीं लिए जा सकते हैं। हंिदूी और अंग्रेजी भाषा में किसी एक का ही चयन किया जा सकता है। इलाहाबाद में छह महाविद्यालयों को नोडल सेंटर बनाया गया है। कौशांबी में दो, फतेहपुर में तीन और प्रतापगढ़ में सात नोडल सेंटर बनाए गए हैं। पूर्व में कानपुर विवि में प्राइवेट की जो परीक्षाएं संचालित होती रहीं है, यह परीक्षाएं उसी तर्ज पर संचालित की जाएंगी।


Admission राज्य विवि से करें प्राइवेट यूजी पीजी और सिंगल सब्जेक्ट बीए , अभ्यर्थी 18 जनवरी तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment