अब एकेटीयू की परीक्षा में आधार अनिवार्य
पहल
क्या होगी व्यवस्था
पुलक त्रिपाठी लखनऊ जब एक सिम लेने के लिए आधार से वेरीफिकेशन करके चंद पलों में उपभोक्ताओं की पहचान कर ली जा रही है, तो परीक्षा जैसे संवेदनशील मामले में यह े से ही लागू हो जाना चाहिए था। इस क्षेत्र में मुन्नाभाई, सॉल्वर गैंग व न जाने कैसे-कैसे लोग सक्रिय हैं। नकल माफिया परीक्षा में पास कराने का ठेका ले रहे हैं। ऐसे लोग पेपर स्थगित कर म...ेधावियों की प्रतिभा खराब करने के साथ ही उनके भविष्य से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। इन सबसे छुटकारा पाने के लिए एकेटीयू कुछ ऐसा ही जतन करने जा रहा है।1डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट की परीक्षाओं के दौरान एडमिट कार्ड का स्वरूप बदल उसे मोबाइल पर मैसेज के जरिए भेजने का मन बना रहा। इससे व्यवस्था भी पेपरलेस होगी। साथ ही परीक्षा में नकल की आशंकाओं, जालसाजी के अलावा विभिन्न दस्तावेजों को ले जाने से भी छुटकारा मिलेगा।

आधार कार्ड से ही मिलेगा परीक्षा हाल में प्रवेश
अभ्यर्थी के मोबाइल पर मैसेज के रूप में आएगा एडमिट कार्डप्रयास है कि इस व्यवस्था को आगे होने वाली परीक्षाओं से ही लागू कर दिया जाए। उम्मीद है कि इससे परीक्षा के दौरान होने वाली गड़बड़ियों पर विराम लगेगा। प्रो विनय कुमार पाठक, कुलपतिसेमेस्टर परीक्षाओं से पूर्व विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों को मोबाइल पर मैसेज फार्म में एडमिड कार्ड भेजा जाएगा। मैसेज में छात्र का आधारकार्ड भी अंकित होगा। परीक्षा के दौरान छात्र को अनिवार्य रूप से आधार कार्ड साथ रखना होगा। आधार कार्ड से छात्र को वेरीफिकेशन होने के बाद ही उसे परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया जाएगा।
परीक्षा में आधार अनिवार्य
एकेटीयू की ओर से े ही स्पष्ट किया गया है कि राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा एसईई में आवेदन के दौरान से ही छात्रों को अपना आधार नंबर अनिवार्य रूप से भरना होगा। बिना आधार नंबर के परीक्षा नहीं देने दिया जाएगा।
नकल पर लगेगी नकेल
परीक्षा के दौरान छात्र का आधार नंबर से वेरीफिकेशन होगा। चूंकि मौके पर ही वेरीफिकेशन होगा, ऐसे में एकेटीयू को दावा है कि परीक्षा में अब सेंध लगाना मुश्किल होगा। बहरहाल अब देखना यह है कि विवि का यह कदम कितनी कारगर होगा।
छात्रों को मिलेगी निजात
इस व्यवस्था से छात्रों को खासी सहूलियत होगी। इसके शुरु होने से छात्रों को एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लेने व रखने जैसे झंझट से निजात मिलेगी।

0 comments:
Post a Comment