जागरण संवाददाता, लखनऊ : मदरसा परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह अंतिम मौका है। यदि उनके आवेदन में कोई कमी है तो वह उन कमियों को दुरुस्त कर सकते हैं। इसके बाद अभ्यर्थियों को गलतियां ठीक करने का मौका नहीं मिलेगा।1 ऑनलाइन आवेदन की गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए एक बार फिर उप्र मदरसा शिक्षा परिषद वेबसाइट को अनलॉक करेगा। मंगलवार से 10 फरवरी के बीच मदरसा बोर्ड की वेब साइट 4स्रङ्गेी.ी4ि.्रल्ल लॉगइन करके अभ्यर्थी आवेदन की गलतियों को ठीक कर सकते हैं। इस साल मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल व फाजिल की परीक्षाओं में बैठने के लिए प्रदेशभर से 2.55 लाख अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।1इस संबंध में मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार मुहम्मद तारिक ने बताया कि गलतियां ठीक करने के लिए अभ्यर्थियों के पास यह अंतिम मौका है। 24 जनवरी से दस फरवरी तक वेबसाइट पर जाकर ठीक कर सकते हैं। इसके बाद मौका नहीं दिया जाएगा।
मदरसा बोर्ड में आवेदन ठीक करने का अंतिम मौका
Rating: 4.5
Diposkan Oleh: sarkari result help
0 comments:
Post a Comment