06/01/2017

चुनाव आचार संहिता : बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अफसर , प्रशासन और पुलिसकर्मियों की छुट्टियां भी रद


जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद अब कोई भी अफसर मुख्यालय नहीं छोड़ सकेगा। विशेष परिस्थितियों में चुनाव आयोग से अनुमति लेने के बाद ही कमिश्नर, आइजी, डीआइजी, डीएम और एसएसपी मुख्यालय छोड़ पाएंगे। इसके साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी की अनुमति के बगैर कोई भी अधीनस्थ अफसर मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। आचार संहिता के मद्देनजर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी की छुट्टियां रद कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार ने समस्त विभागाध्यक्षों/कार्यालयध्यक्षों को निर्वाचन संबंधी कार्यो को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए उनके मुख्यालय छोड़ने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इसी प्रकार एसएसपी शलभ माथुर ने समस्त पुलिसकर्मियों का अवकाश रद कर दिया है। अब विशेष परिस्थितियों में अनुमति के बाद ही पुलिसकर्मियों को अवकाश दिया जाएगा।

यहां करें शिकायत : आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा हो, प्रचार के दौरान किसी को डराया-धमकाया जाए, लालच दी जाए तो वह सीधे इन नंबरों पर 0532-2644024, 0532-2644950 शिकायत कर सकता है।संगम सभागार में प्रेसवार्ता करते जिलाधिकारी संजय कुमार


चुनाव आचार संहिता : बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अफसर , प्रशासन और पुलिसकर्मियों की छुट्टियां भी रद Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment