10/01/2017

Indian Army Retirement Rojgar : पूर्व सैनिकों को दोबारा नौकरी दिलाएगी सेना


निशांत यादव, लखनऊ : सेवानिवृत्ति के बाद रोजगार के लिए भटक रहे पूर्व सैनिकों के लिए सेना भी ऑन लाइन पंजीकरण कर उनको दोबारा नौकरी दिलाएगी। सेना सरकारी विभागों और निजी क्षेत्र की 60 कंपनियों को एक साथ लाएगी। लखनऊ छावनी स्थित दिलकुशा स्टेडियम में 22 जनवरी को रक्षा मंत्रलय का महानिदेशालय (रिक्रूटमेंट)जॉब मेला आयोजित करेगा। मेले में पूर्व सैनिकों के साथ 31 मार्च 2017 के भीतर सेवानिवृत्त होने वाले जवान भी हिस्सा लेंगे। मध्य प्रदेश स्थित मध्य भारत और उत्तर भारत सब एरिया के अंतर्गत आने वाले राज्यों और जिलों के पूर्व सैनिक इस मेले में हिस्सा लेंगे। 1सेना में मेडिकल कोर, सिग्नल कोर और इलेक्टिकल व मैकेनिकल जैसी कोर के कुशल जवान सेवानिवृत्ति के बाद दोबारा रोजगार के लिए परेशान होते हैं। कई बार दोबारा रोजगार नहीं मिल पाता है। उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम में भी लगभग 12 हजार पूर्व सैनिक कई सरकारी संस्थानों में कार्यरत हैं। पूर्व सैनिकों को रोजगार की आवश्यकता है।

Indian Army Retirement Rojgar : पूर्व सैनिकों को दोबारा नौकरी दिलाएगी सेना Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment