13/01/2017

Primary Ka Master : कड़ाके की ठंड में भी खोल दिए गए स्कूल , गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्शियस था


कड़ाके की ठंड में भी खोल दिए गए स्कूल

जागरण संवाददाता, लखनऊ : राजधानी में नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूलों को अफसरों ने कड़ाके की ठंड की चिंता किए बिना खोल दिया। गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्शियस था जो कि इस मौसम में सबसे न्यूनतम तापमान रहा, मगर इससे बेखबर अफसरों ने नौनिहालों को सांसत में डाल दिया। अभिभावक इससे नाराज हैं और उनका कहना है कि यह अफसरों की बेरहमी का नतीजा है। 1जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने गुरुवार को आदेश जारी कर नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के स्कूलों को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक खोलने के आदेश जारी कर दिए। जबकि स्कूल पहले रविवार तक बंद थे। खास बात यह कि बीते दो दिनों में ही राजधानी में सबसे कड़ाके की ठंड पड़ी। बुधवार को न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस था और गुरुवार को यह तीन सेल्सियस गिरकर 1.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मगर इससे बेखबर अधिकारियों ने स्कूल खोलने के आदेश दे दिए। न्यू हैदराबाद में रहने वाली दानिष्का कहती हैं कि अधिकारियों के बच्चे तो महंगी गाड़ी से स्कूल जाते हैं, ऐसे में उन्हें इसका दर्द क्या होगा? बाबूगंज में रहने वाली गीता कहती हैं कि अगर बच्चों को ठंड के कारण कुछ हो गया तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। आखिर छोटे बच्चों का कुछ तो ख्याल किया होता। इंदिरानगर में रहने वाले शैलेंद्र कुमार कहते हैं कि इतनी कड़ाके की ठंड में स्कूल खोलने का कोई मतलब नहीं था। अब आगे वार्षिक परीक्षाएं होंगी अगर ठंड खाकर बच्चा बीमार हो गया तो उसका तो साल बर्बाद हो जाएगा। इधर जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह द्वारा जारी किए गए आदेश में लिखा गया है कि पहले 14 जनवरी तक छुट्टी की गई थी, लेकिन अब मौसम में सुधार को देखते हुए स्कूलों को शुक्रवार खोला जाएगा।


Primary Ka Master : कड़ाके की ठंड में भी खोल दिए गए स्कूल , गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्शियस था Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment