18/01/2017

Promotion अनुचरों के प्रमोशन से भरे जाएंगे आधे पद, यह होगी योग्यता व चयन का तरीका


प्रदेश के करीब 30 हजार अनुचरों के लिए खुशखबरी है। उनकी पदोन्नति अब कनिष्ठ सहायक के पद पर हो सकेगी। अशासकीय माध्यमिक कॉलेजों में कनिष्ठ सहायक के 50 फीसदी पद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के प्रमोशन से भरे जाएंगे, बाकी 50 प्रतिशत पदों को सीधी भर्ती से भरे जाने का आदेश हुआ है। शासन ने 23 अगस्त, 2016 के आदेश में संशोधन कर दिया है। 1सूबे के अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत लिपिकों एवं अनुचरों का प्रमोशन एलटी ग्रेड शिक्षक के पद पर करने का मामला अधर में है। इसी बीच हजारों चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मांग पूरी कर दी गई है।1 इस संबंध में शिक्षा निदेशक माध्यमिक अमरनाथ वर्मा ने शासन को बीते फरवरी माह में प्रस्ताव भेजा था, जिसमें अनुचरों को कनिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति देने के लिए नियमावली में संशोधन करने का अनुरोध किया गया था। माध्यमिक शिक्षा के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने इस पर सहमति जताते हुए आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि विद्यालय के कनिष्ठ सहायक के 50 फीसद पदों को सीधी भर्ती से भरा जाएगा, जबकि इतने ही पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रमोशन दिया जाएगा, बशर्ते वह उस पद पर काम करने की योग्यता रखते हों। 1इससे प्रदेश भर के 2310 अशासकीय हाईस्कूल व 4000 से अधिक अशासकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में तैनात करीब 30 हजार अनुचरों को लाभ मिलेगा। आदेश में यह भी कहा गया है कि 2009 एवं 23 अगस्त, 2016 को जारी शासनादेश में इस आदेश को संशोधन माना जाए। कैसे भरे जाएंगे पद व योग्यता: विद्यालयों में कनिष्ठ सहायक के 50 फीसद पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। अर्हता : इंटरमीडिएट के साथ-साथ कंप्यूटर संचालन का डोयक (डीओईएसीसी) द्वारा प्रदत्त सीसीसी प्रमाणपत्र तथा हिंदी /अंग्रेजी में कम से कम 25/30 शब्द प्रति मिनट टंकण गति। 150 प्रतिशत अनुचरों को प्रमोशन अर्हता : ऐसे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जो सीधी भर्ती के आवेदकों की योग्यता रखते हों और पांच वर्ष की मौलिक सेवा पूर्ण कर चुके हों। साथ ही उनका सेवा कार्य अच्छा हो।

Promotion अनुचरों के प्रमोशन से भरे जाएंगे आधे पद, यह होगी योग्यता व चयन का तरीका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment