07/01/2017

School Holiday कड़ाके की ठंड व कोहरे के चलते जिले के आठवीं कक्षा तक के स्कूल फिर बंद : सुलतानपुर

आठवीं कक्षा तक के स्कूल फिर बंद

संवादसूत्र, सुलतानपुर : कड़ाके की ठंड व कोहरे के चलते जिले के सभी सरकारी व गैरसरकारी आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूल फिर बंद कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने यह फरमान जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से इस पर अमल करने के निर्देश दिए हैं। 1ठंड, शीतलहर व कोहरे के दौर में स्कूलों का पठन-पाठन बेहद प्रभावित है। शुक्रवार को कई दिनों की छुट्टी के बाद स्कूल खुले, लेकिन कड़ाके की ठंड एवं कोहरे के चलते स्कूल-कॉलेजों में पठन-पाठन नहीं हो सका। खासकर ग्रामीणांचल में हालात ज्यादा बदतर हैं। जिलाधिकारी एस.राजलिंगम ने इसे संज्ञान में लेते हुए पहली से आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को फिलहाल बंद रखने को कहा है। अब विद्यालय नौ जनवरी को खुलेंगे। उधर, प्रभारी बीएसए एसबी सिंह ने जिलाधिकारी के आदेश के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देश का उल्लंघन करने पर निजी स्कूलों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। 

मिल्कबार का औचक निरीक्षण, लिए गए नमूने

 संवादसूत्र, सुलतानपुर : पुलिस लाइन परिसर के बगल स्थित पराग मिल्क बार का शुक्रवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।  खाद्य एवं औषधि निरीक्षक एमएम झा ने विभागीय टीम के साथ शुक्रवार की दोपहर कुड़वारनाका स्थित पुलिस लाइन पराग मिल्क बार पर छापा मारा। बताया जाता है कि कई उत्पाद ऐसे मिले जो एक्सपायरी डेट के बावजूद बिक्री के लिए रखे गए थे। प्रतिष्ठान का अधिकारियों ने संघन निरीक्षण किया। कई उत्पादों के नमूने भी लिए गए। युवक जख्मी कूरेभार(सुलतानपुर) : स्थानीय बाजार में शुक्रवार को बाइक सवार व साइकिल सवार में भिड़ंत हो गई। जिसमें फैजाबाद जिले के बीकापुर कोतवाली अंतर्गत सुल्हेपुर निवासी सुरेंद्र कुमार कोरी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।


School Holiday कड़ाके की ठंड व कोहरे के चलते जिले के आठवीं कक्षा तक के स्कूल फिर बंद : सुलतानपुर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment