05/01/2017

SEE Online Form एसईई के फॉर्म 15 से ऑनलाइन





जासं, लखनऊ : सूबे में इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 15 जनवरी से मिलना शुरू होंगे। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म अभ्यर्थी 24 मार्च तक भर सकेंगे। इस बार सामान्य व ओबीसी के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 1200 रुपये व एससी-एसटी के अभ्यर्थियों को 600 रुपये का मिलेगा। यह निर्णय बुधवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। परीक्षा का आयोजन एकेटीयू कर रहा है। अभ्यर्थी 666.4स्र2ी.ल्ल्रङ्घ.्रल्ल पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। ऑनलाइन एडमिट कार्ड सात अप्रैल से अपलोड कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा 16, 22 व 23 अप्रैल को होगी। 

फिर 200 रुपये महंगा हुआ एसईई का फॉर्म इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म इस वर्ष भी 200 रुपये महंगा कर दिया गया है। पिछले साल सामान्य व ओबीसी के लिए फॉर्म की कीमत एक हजार रुपये थी और इसे इस बार बढ़ाकर 1200 रुपये कर दिया गया है। वहीं एससी-एससटी व गल्र्स अभ्यर्थियों का फॉर्म 500 रुपये का था, इसे 600 रुपये कर दिया गया है। पिछले वर्ष भी एसईई के फॉर्म की कीमत में 200 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इस वर्ष भी अभ्यर्थियों के कंधे पर बोझ डाला गया है।


SEE Online Form एसईई के फॉर्म 15 से ऑनलाइन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment