बयासी अंक पाने वाले ग्रहण करें कार्यभार
राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : नियुक्ति पत्र पाने के बावजूद प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान-गणित शिक्षकों के रिक्त पदों पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले अभ्यर्थी अब 10 जनवरी तक ज्वाइन कर सकते हैं। परिषद सचिव संजय सिन्हा के निर्देश पर सभी बीएसए ने विज्ञापन जारी कर दिया है।
बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान-गणित के 29334 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति का आदेश जुलाई 2013 में हुआ था। यह सीटें भरने के लिए 23 अगस्त 2013 से 23 फरवरी 2014 तक कई चरण की काउंसिलिंग कराई गई। इसके बाद भी कुछ जिलों में सभी सीटें भर नहीं सकी है। कुछ दिन पहले ही हाईकोर्ट ने भी कई याचिकाओं की सुनवाई करते हुए रिक्त सीटें भरने का आदेश जारी किया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने प्रथम चक्र की सातवीं काउंसिलिंग एवं टीईटी में 82 अंक पाने वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग पूरी होने के बाद जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र निर्गत किए गए हैं, लेकिन किन्हीं कारणों से उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।
ऐसे अभ्यर्थियों को एक मौका और देते हुए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इसके तहत वह 10 जनवरी तक कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं। उनके लिए यह अंतिम मौका होगा। बाद में रिक्त पद मेरिट को घटाकर भरे जाएंगे।
गांव से शहर तबादले का विज्ञापन भी जारी
राब्यू, इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा परिषद के ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों को शहर क्षेत्र में तैनाती दिलाने का विज्ञापन जारी हो गया है। शासनादेश के बाद परिषद ने इसका कार्यक्रम जारी किया था। अब शहरी क्षेत्र के पचास प्रतिशत पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षक व शिक्षिकाएं दावेदारी कर सकती हैं। हालांकि इसमें वरिष्ठ शिक्षकों को ही लाभ दिए जाने के निर्देश हैं। यह आवेदन 15 जनवरी तक लिए जाएंगे।

0 comments:
Post a Comment