नवयुग इंटर कॉलेज में बायॉलजी के प्रैक्टिकल का हाल•एनबीटी, लखनऊ : यूपी बोर्ड के प्रैक्टिकलों को शहर के कॉलेजों ने मजाक बना दिया है। इसका ताजा उदाहरण नवयुग इंटर कॉलेज में शनिवार को देखने को मिला। यहां इंटरमीडिएट छात्राओं का बायॉलजी प्रैक्टिकल था। जब चार बजे तक परीक्षक नहीं आईं तो छात्राओं ने हंगामा शुरू कर िदया। शिक्षिकाओं ने कहा कि आप लोग खाना खाकर आ जाइए शाम को प्रैक्टिकल दीजिए। जब छात्राएं नहीं मानीं तो शिक्षिकाओं ने ही प्रैक्टिकल ले लिया।
नवयुग की 105 छात्राओं के साथ ही पायनियर इंटर कॉलेज की 13 और यशोदा इंटर कॉलेज की 6 छात्राओं के प्रैक्टिकल का केंद्र यहीं था। नियम के मुताबिक, परीक्षक ही वायवा और प्रैक्टिकल लेकर अंक दे सकता है।
पहले मुकरीं बाद में स्वीकारा : जब कॉलेज की प्रिंसिपल रंजना शुक्ला से बात की गई तो पहले उन्होंने कहा कि हमारे यहां कन्नौज से एस तिवारी नाम की परीक्षक आईं थीं। इसके बाद जब उनसे कहा गया छात्राओं ने तो बताया कि प्रैक्टिकल शिक्षिकाओं ने लिए हैं तो काफी देर बाद उन्होंने यह बात स्वीकारी। उन्होंने तर्क दिया कि कोहरे के कारण परीक्षक की ट्रेन लेट हो गई थी। इसलिए वह समय से नहीं आ सकीं। उन्होंने जैसे बताया था, वैसे हमारी शिक्षिकाओं ने प्रैक्टिकल ले लिए।
उधर, डीआईओएस उमेश त्रिपाठी का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। अगर कोई घालमेल मिला तो कॉलेज को नोटिस भेजकर बोर्ड को भी लिखा जाएगा।
परीक्षक की जगह स्कूल ने ही ले लिया प्रैक्टिकल

0 comments:
Post a Comment