इलाहाबाद : यूपी बोर्ड परीक्षा 2017 की तारीखें तय हो गई हैं। परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होकर 21 अप्रैल तक चलेंगी। हाईस्कूल की 15 दिन व इंटरमीडिएट की 25 दिन तक परीक्षाएं चलेंगी। निर्वाचन आयोग ने यूपी बोर्ड के प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम का अनुमोदन कर दिया है। परिषद सभापति अमरनाथ वर्मा ने बताया कि इसी सप्ताह तारीखवार विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2017 दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 7.30 से 10.45 तक एवं दूसरी पाली अपराह्न् 2.00 से शाम 5.15 तक चलेगी। 1 पिछले वर्ष परीक्षा 18 फरवरी को शुरू होकर 21 मार्च को पूरी हुई थी। यह बदलाव विधानसभा चुनाव के कारण हुआ है। बोर्ड ने बीते आठ दिसंबर को ही 16 फरवरी से लेकर 20 मार्च तक परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया था, लेकिन उस पर चुनाव आयोग ने रोक लगा दी थी। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद बोर्ड ने आयोग से अनुमति लेने के लिए अलग-अलग तारीखों के तीन परीक्षा कार्यक्रम भेजे थे। अब उस पर मुहर लग गई है। 110वीं में 34 लाख, 12वीं में 26 लाख परीक्षार्थी 1इस बार की हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 34 लाख चार हजार 471 एवं इंटरमीडिएट में 26 लाख 24 हजार 681 समेत कुल 60 लाख 29 हजार 152 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जो पिछले साल की अपेक्षा सात लाख 63 हजार 882 कम हैं। हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं का श्रीगणोश इस बार भी हंिदूी के प्रश्नपत्र से ही होने के आसार हैं। आयोग के अनुमोदन के बाद अब परीक्षा कार्यक्रम को गजट करने के लिए भेजा गया है। औपचारिक परीक्षा कार्यक्रम इसी सप्ताह घोषित कर दिया जाएगा। उसे परिषद की अधिकृत वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। 1कोडिंग से रोकेंगे नकल 1सचिव ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर अंकुश लगाने के लिए इस बार भी प्रदेश के 31 जिलों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इसमें शाहजहांपुर, मुरादाबाद, बदायूं, संभल, हरदोई, गोंडा, अंबेडकर नगर, सुलतानपुर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कासगंज, आजमगढ़, जौनपुर, इलाहाबाद, कौशांबी, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, चित्रकूट, बलिया, देवरिया, भदोही व गाजीपुर शामिल है। 1 इन सभी जनपदों की उत्तर पुस्तिकाओं की कोडिंग कराई जा रही है। इससे कॉपियों की अदला-बदली होने की संभावना पर विराम लग जाएगा।
Home /
UP Board /
UP Board Exam 2017 : परीक्षा कार्यक्रम पर आयोग की मुहर, होली के बाद ही परीक्षाएं: यूपी बोर्ड हाई स्कूल-इंटर की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होकर 21 अप्रैल तक
17/01/2017

Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment