राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा 2017 का पहला चरण पूरा हो चुका है और दूसरा चरण अगले हफ्ते पूरा होगा। अब हाईस्कूल की प्रायोगिक परीक्षा एवं इंटर की खेल व शारीरिक शिक्षा का मूल्यांकन करने की बारी आ गई है। बोर्ड सचिव की ओर से वेबसाइट 4स्रे2स्र.ी4ि.्रल्ल गुरुवार से शुरू हो रही है। इसमें प्रधानाचार्य 28 फरवरी तक परीक्षार्थियों को दिए गए अंक अपलोड कर सकते हैं। यूपी बोर्ड में हाईस्कूल की प्रायोगिक परीक्षा विद्यालय प्रधानाचार्य के स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन के जरिये ही होती है। प्रिंसिपल हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा के ग्रेड भी देते हैं। इसी तरह इंटर में खेल व शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक प्रधानाचार्य की ओर से ही यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जाते हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव शैल यादव ने बताया कि वेबसाइट गुरुवार से शुरू हो रही है, जो 28 फरवरी तक क्रियाशील रहेगी। विद्यालय पूर्व में जारी यूजर आइडी व पासवर्ड के जरिए कार्य पूरा करें। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के प्राप्तांक भी पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्यो के माध्यम से ही वेबसाइट पर अपलोड होंगे। इसलिए सारे परीक्षार्थियों के प्राप्तांक तय समय में देकर वेबसाइट अपडेट कर दें।
अनुमोदन के बाद कार्यक्रम का एलान :
माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव शैल यादव ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षा 2017 के लिए निर्वाचन आयोग को परीक्षा की तीन संभावित तारीखें भेजी हैं। उनमें से किसी एक पर आयोग मुहर लगाएगा। उसके बाद ही परीक्षा का औपचारिक कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोग की ओर से आश्वस्त किया गया है कि इसी सप्ताह कार्यक्रम का अनुमोदन कर दिया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment