यह अंक होंगे ऑनलाइन अपलोड
हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा (आंतरिक मूल्यांकन), नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा तथा इंटर की खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालयों के प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद की वेबसाइट 4स्रे2स्र.ी4ि.्रल्ल पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। इसके लिए जनवरी के प्रथम सप्ताह में वेबसाइट शुरू की जाएगी।
हाईस्कूल की परीक्षाओं में सिर्फ आंतरिक मूल्यांकन
हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पिछले वर्ष की तरह ही विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) के आधार पर कराई जाएंगी। हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य से संपर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होंगे।
राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : की दूसरे चरण की प्रायोगिक परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो रही हैं। प्रदेश के इलाहाबाद एवं कानपुर समेत आठ मंडलों में 20 जनवरी 2017 तक इम्तिहान चलेगा। यही नहीं हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा एवं इंटरमीडिएट के आंतरिक मूल्यांकन के अंक इस बार भी माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड होंगे।माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव शैल यादव ने बताया कि परीक्षाओं के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी तथा परीक्षकों के नियुक्ति आदि की सूचना परिषद के क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भेज दी गई है। सूबे के अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, इलाहाबाद, आजमगढ़, वाराणसी एवं मीरजापुर मंडल में दूसरे चरण में भी करीब सात हजार परीक्षक लगे हैं
150-50 फीसद अंक आंतरिक व वाह्य परीक्षक देंगे :
इंटर के प्रयोगात्मक विषयों में तय पूर्णाक में से 50 प्रतिशत अंक आंतरिक परीक्षक व इतने ही अंक वाह्य परीक्षक देगा। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए जो विद्यालय प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित किए जाएंगे, उन विद्यालयों से संबंधित विषयों के अध्यापक 50 फीसद अंक आंतरिक मूल्यांकन व्यवस्था के तहत देंगे शेष 50 फीसद अंक वाह्य परीक्षक देगा। इंटर की परीक्षा के लिए पंजीकृत संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की अनिवार्य विषय खेल एवं शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर प्रधानाचार्य की ओर कराई जाएंगी।
अनुदेशक भर्ती का कार्यक्रम जल्द आने के आसार :
बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक स्कूलों में 32 हजार से अधिक अंशकालिक अनुदेशकों की नियुक्ति होनी है। इसके लिए आवेदन लिए जा चुके हैं। बीपीएड मोर्चा का दावा है कि एनआइसी ने परिषद मुख्यालय को सभी आवेदकों एवं मेरिट लिस्ट तैयार करके भेज दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी हो सकता है।
परिणाम घोषित : नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय में एम. काम प्रथम और तृतीय सेमेस्टर परीक्षा 2016 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। यह जानकारी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा. पीके तिवारी ने दी

0 comments:
Post a Comment