01/01/2017

UP Election 2017 अखिलेश ने दिखा दी ताकत, 20 घंटे के अंदर निष्कासन लिया वापस


समाजवादी पार्टी में एक बार फिर वही हुआ, जिसकी संभावना थी। 229 में से 204 विधायकों को अपने पीछे खड़ा कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खुद को ‘बॉस’ साबित किया तो सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने सिर्फ 20 घंटे के अंदर उनका निष्कासन वापस ले लिया। उनके साथ रामगोपाल यादव भी बहाल हो गए मगर झगड़ा अभी खत्म नहीं माना जा सकता। रविवार को जनेश्वर मिश्र पार्क में होने वाले विशेष राष्ट्रीय अधिवेशन में अहम फैसले की संभावना है। अमर सिंह को सपा से और शिवपाल को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने का फैसला संभावित है। अखिलेश सपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा घोषित किये जा सकते
हैं। 1शुक्रवार को राम गोपाल ने सम्मेलन बुलाने का एलान किया तो नाराज मुलायम सिंह ने अखिलेश को सपा से निष्कासित कर दिया। दो माह के अंदर दूसरी बार राम गोपाल भी निकाले गए। जिसकी प्रतिक्रिया में अखिलेश ने शक्ति प्रदर्शन का निर्णय किया। विधायकों को शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे अपने सरकारी आवास पर बुलाया। चंद घंटे की नोटिस के अंदर पार्टी के 229 में 204 विधायक और कांग्रेस के तीन विधायक पहुंचे, जिन्होंने अखिलेश के नेतृत्व में लिखित आस्था व्यक्त की। जब यह प्रक्रिया चल रही थी, उस समय मंत्री आजम खां सुलह अभियान में लगे थे। वह पहले सुबह नौ बजे मुलायम सिंह से मिले और कुछ देर बाद अखिलेश के घर पहुंचे। फिर अखिलेश को लेकर दोबारा मुलायम के घर गए। जहां आक्रोश व भावनाओं का गुबार निकला। सूत्रों का कहना है कि अखिलेश ने मुलायम के पैर छुए, उन्होंने भी आशीर्वाद दिया। शिवपाल वहीं बुलाये गए। तीनों की मौजूदगी में अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री पद की चाहत नहीं है। 2017 में यूपी जीतकर नेताजी को तोहफा देंगे, मगर साजिश बर्दाश्त नहीं होगी। अखिलेश ने अमर सिंह को बाहर निकालने पर जोर दिया। मंत्रियों का टिकट कटने व प्रत्याशी चयन पर नाराजगी जताई। आजम ने कहा कि नेताजी राष्ट्रीय अध्यक्ष से पहले आपके पिता हैं? तय हुआ कि घोषित सूचियों के स्थान पर नई सूची जारी होगी।.. और मुलायम ने 20 घंटे पहले निकाले गए अखिलेश व राम गोपाल का निष्कासन का फैसला वापस ले लिया। यह जानकारी शिवपाल ने ट्वीट के जरिये दी। लिखा-‘नेताजी के आदेशानुसार अखिलेश और राम गोपाल का निष्कासन समाप्त किया जाता है और अब मिलकर सांप्रदायिक ताकतों से लड़ेंगे और पुन: प्रदेश में सरकार बनाएंगे।’ 1मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकारी आवास के बाहर प्रदर्शन करते उनके समर्थक।आप सब जानते हैं विवाद क्या है? मेरे पास ऐसे ढेरों सुबूत हैं, जिनसे साजिश करने वाले बेनकाब हो जाएंगे। जब से दलाल आए हैं, ढेरों समस्याएं खड़ी हो गई हैं। अब जो भी कहना है कल कहूंगा।1-अखिलेश यादव1(शनिवार को समर्थकों के बीच)


UP Election 2017 अखिलेश ने दिखा दी ताकत, 20 घंटे के अंदर निष्कासन लिया वापस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment