11/01/2017

UP PCS उत्तरकुंजी वेबसाइट पर, मांगी आपत्ति , स्क्रीनिंग परीक्षा, 2012 की उत्तरकुंजी मंगलवार को जारी कर दी


उत्तरकुंजी वेबसाइट पर, मांगी आपत्ति

राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : उप्र लोकसेवा आयोग ने प्रवक्ता राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय स्क्रीनिंग परीक्षा, 2012 की उत्तरकुंजी मंगलवार को जारी कर दी है। आयोग ने यह परीक्षा दो जून 2015 को कराई थी। 15 जनवरी तक उत्तरकुंजी आयोग की वेबसाइट 4स्रस्र2ङ्घ.4स्र.ल्ल्रङ्घ.्रल्ल पर रहेगी, जिसे अभ्यर्थी देख सकते हैं और आपत्ति 16 जनवरी तक भेज सकते हैं। 

परीक्षा नियंत्रक प्रभुनाथ ने बताया कि प्रवक्ता परीक्षा के छह विषयों हंिदूी, अंग्रेजी, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र एवं इतिहास के चारों सीरीज ए, बी, सी एवं डी की प्रश्न पुस्तिकाओं की उत्तरकुंजी जारी की है। आयोग ने विसंगति पर प्रत्यावेदन देने के लिए प्रारूप भी जारी कर दिया है। यह डाक से या फिर हाथों-हाथ भेजा जा सकता है। तय तारीख के बाद कोई प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अवशेष प्रशिक्षुओं का मांगा ब्योरा :

राब्यू : प्रशिक्षु शिक्षक चयन 2011 के अवशेष प्रशिक्षुओं के संबंध में सूचना मांगी गई है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी उप्र की सचिव सुत्ता सिंह ने सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान यानी डायट के प्राचार्यो से 15 फरवरी तक ऐसे प्रशिक्षु जिनका तीन माह का सैद्धांतिक व इतने ही दिन का क्रियात्मक प्रशिक्षण पूरा होना है की सूचना 25 जनवरी तक मांगी है। इसके लिए सभी जिलों को प्रोफार्मा भी भेजा गया है। साथ ही यह भी लिखा गया है कि यदि सूचना के अभाव में कोई प्रशिक्षु परीक्षा देने से छूटता है तो उसकी जिम्मेदारी डायट प्राचार्य की होगी।



UP PCS उत्तरकुंजी वेबसाइट पर, मांगी आपत्ति , स्क्रीनिंग परीक्षा, 2012 की उत्तरकुंजी मंगलवार को जारी कर दी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment