03/01/2017

UP Teachers Holiday शिक्षकों व कर्मचारियों को छुट्टी नहीं


वाराणसी : डीएम ने शीतलहरी के चलते सभी स्कूलों में तीन जनवरी तक बंद करने का निर्देश दिया है। इसके चलते कई विद्यालयों का ताला तक नहीं खुल रहा है। शिक्षक व कर्मचारी भी विद्यालयों में नहीं आ रहे हैं। ऐसे में कार्यालयीय कामकाज बाधित हो रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी राय ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यो से विद्यालयों में शिक्षकों व कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। कहा है कि शीतलहरी के चलते पठन-पाठन स्थगित किया गया है न कि पूरी तरह विद्यालय बंद करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने प्रधानाचार्य से कहा कि विद्यालयों में तमाम ऐसे काम लंबित है जो अवकाश के दिनों किए जा सकते हैं। उधर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जय करन यादव ने भी परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों व कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। अवकाश को लेकर वाट्सअप पर वायरल फर्जी आदेश से शिक्षकों व अभिभावक परेशान रहे। कुछ शरारती तत्वों ने बेसिक शिक्षा निदेशक के नाम पर फर्जी आदेश वाट्सअप पर वायरल किया जिसमें 12 जनवरी तक स्कूल बंद करने का निर्देश दिया गया है। जबकि वासुदेव यादव सेवानिवृत्त हो चुके हैं और वर्तमान में एमएलसी हैं।


UP Teachers Holiday शिक्षकों व कर्मचारियों को छुट्टी नहीं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment