राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : प्रदेश भर में पशु चिकित्साधिकारियों के खाली पदों को उप्र लोकसेवा आयोग भरने जा रहा है। आयोग ने विज्ञापन जारी करके अर्ह अभ्यर्थियों से आवेदन मांगा है। दावेदार अधिक होने की दशा में आयोग स्क्रीनिंग परीक्षा कराएगा। आयोग की वेबसाइट 4स्रस्र2ङ्घ.4स्र.ल्ल्रङ्घ.्रल्ल पर भर्ती का विज्ञापन जारी हो चुका है, अभ्यर्थी उसे देख सकते हैं।
इन पदों के लिए होगा चयन
इसमें विशेष चयन के तहत 107 एवं 18 पशु चिकित्साधिकारी के पदों के लिए अलग-अलग आवेदन मांगे गए हैं। आयोग ने उपनिदेशक मुद्रण के तीन पद, उपनिदेशक प्रशिक्षण विभाग के एक पद, शोध अधिकारी अभियंत्रण के तीन पद, खेलों के सहायक प्रशिक्षक के पांच पद एवं क्रीड़ाधिकारी के पांच पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। आयोग ने सभी से ऑनलाइन आवेदन करने को है। इसकी अंतिम तारीख 31 जनवरी तय की गई है। वहीं, बैंक में आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 27 जनवरी है। दावेदारों की आयु अन्य भर्तियों की तरह 21 से 40 वर्ष तक है।
ऑनलाइन आवेदन मांगे, सीधी भर्ती के तहत होगा चयन
अन्य विभागों के पदों का विज्ञापन भी जारी

0 comments:
Post a Comment